जेनिफर मिस्त्री ने तारक मेहता के मेकर्स पर पेमेंट रोकने का आरोप लगाया, कहा- “मेरे ही नहीं, और भी एक्टर्स को पैसे नहीं दिए गए हैं।”
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) भले ही 17 साल पूरे कर चुका हो और आज भी टीवी पर टॉप शोज़ में गिना जाता है, लेकिन एक बार फिर से इस शो को लेकर विवाद सामने आया है। इस बार शो की पूर्व एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल, जो ‘मिसेज़ रोशन सोढ़ी’ के किरदार से मशहूर हुई थीं, ने मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
जेनिफर का आरोप – “पैसे रोके, चुप रहने को कहा गया”
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में जेनिफर ने खुलासा किया कि न सिर्फ उनके बल्कि कई और एक्टर्स के भी पेमेंट रोक दिए गए थे। उन्होंने कहा, “ये पैसा रोकना इनका सबके साथ कॉमन है। नेहा के भी पैसे रोके गए। मुझे नहीं पता अभी तक उन्हें पैसे मिले या नहीं।”
इतना ही नहीं, जेनिफर ने ये भी बताया कि जब उन्होंने आवाज उठाने की कोशिश की तो एक सीनियर एक्ट्रेस ने उन्हें चुप रहने और माफी मांगने तक की सलाह दी। “कहा गया कि असित सर के पैर पड़ लो और बोलो कि ममता आड़े आ गई थी।”
पुराने कलाकारों ने भी झेला यही सब
जेनिफर ने भव्य गांधी (पूर्व टप्पू) का उदाहरण देते हुए कहा कि 2017–18 में शो छोड़ने के पीछे भी पेमेंट से जुड़ा विवाद हो सकता है। “भव्य के बारे में सभी को मालूम था कि पैसे रोके गए थे। वो शायद पहला मामला था।”
अभी जो एक्टर्स शो में हैं, वो क्यों टिके हुए हैं?
जेनिफर ने वर्तमान कास्ट को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा: “अब जो वहां काम कर रहे हैं, वो सिर्फ पैसों के लिए टिके हैं। कुछ लोग रिकॉर्ड बनाने के लिए शो छोड़ना ही नहीं चाहते।” उनका इशारा ‘मिसेज रोशन’ के किरदार को निभाने वालों की ओर था।
TMKOC: शो की चमक, पर परदे के पीछे की कड़वी हकीकत?
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने कई सितारों को स्टारडम दिया, लेकिन पिछले कुछ सालों से लगातार इस पर विवादों का साया बना हुआ है। दिशा वकानी, शैलेश लोढ़ा, नेहा मेहता, भव्य गांधी जैसे कई कलाकारों ने शो छोड़ने के बाद मेकर्स के व्यवहार और भुगतान को लेकर खुलासे किए हैं।
Also Read:https://hindinewslive.in/andaaz-2-trailer-review-public-reaction-release-date/


