Andaaz 2 Trailer: अंदाज 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, दर्शकों ने की आलोचना, बोले– “1% भी नहीं है पुराने अंदाज जैसा”, 8 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म।
Andaaz 2 Trailer: फिल्म ‘अंदाज 2’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर दर्शकों की मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। 2003 में आई सुपरहिट फिल्म ‘अंदाज’ के इस सीक्वल का ट्रेलर देखने के बाद कई दर्शकों ने नाराजगी जाहिर की है और फिल्म को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
Andaaz 2 Trailer ने क्यों किया फैंस को निराश?
‘अंदाज 2’ का ट्रेलर 4 मिनट 2 सेकंड लंबा है, जिसकी शुरुआत नए एक्टर आयूष कुमार की एंट्री से होती है। फिल्म में आयूष एक महत्वाकांक्षी रॉकस्टार के किरदार में हैं, जो अपने पैशन और प्यार के लिए फैमिली से टकराते नजर आते हैं। फिल्म में अकाएशा और नताशा फर्नांडिस भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
ट्रेलर को देखकर दर्शकों ने फिल्म की तुलना अक्षय कुमार, लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा स्टारर 2003 की ‘अंदाज’ से की और कहा कि इसमें उस दौर का जादू कहीं नजर नहीं आता।
ट्रोल्स का ट्रेलर पर हमला: “ये तो डिजास्टर मूवी है”
ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है:
“ये मूवी पुराने अंदाज का 1% भी नहीं है।”
“सुनील दर्शन अब डायरेक्शन करना भूल चुके हैं।”
“एक्टर स्पॉट बॉय लग रहा है।”
“ये फिल्म डिजास्टर मूवीज़ का रिकॉर्ड तोड़ेगी।”
“कलेक्शन 10,000 फिक्स है।”
इस तरह की टिप्पणियों से साफ है कि दर्शकों को फिल्म की कहानी, एक्टिंग और म्यूज़िक में नयापन नहीं दिखा।
Andaaz 2 की रिलीज डेट
सुनील दर्शन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 8 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दर्शकों को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था, लेकिन ट्रेलर के बाद फिल्म को लेकर नेगेटिव हाइप बनती नजर आ रही है।
2003 की ‘अंदाज’ थी ब्लॉकबस्टर
‘अंदाज’ (2003) एक बड़ी हिट थी, जिसमें अक्षय कुमार, लारा दत्ता, और प्रियंका चोपड़ा ने बेहतरीन अभिनय किया था। फिल्म ने ₹8 करोड़ के बजट में बनकर ₹28.81 करोड़ की कमाई की थी। उस समय फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।
Also Read:https://hindinewslive.in/isha-malviya-abhishek-kumar-video-viral/


