Hera Pheri 3 Release Date: हेरा फेरी 3 की रिलीज डेट को लेकर फैंस हैं बेहद एक्साइटेड। परेश रावल और अक्षय कुमार ने दिए बड़े हिंट — फिल्म 2026 से पहले हो सकती है रिलीज। जानिए लेटेस्ट अपडेट और कंट्रोवर्सी से लेकर कमबैक तक की पूरी कहानी।
Hera Pheri 3 Release Date: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की आइकॉनिक कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी’ की तीसरी किस्त का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर बीते कुछ समय से कई तरह की अफवाहें, विवाद और अपडेट सामने आ चुके हैं। अब परेश रावल और अक्षय कुमार दोनों की तरफ से फिल्म को लेकर बड़े संकेत मिले हैं, जिससे दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।
परेश रावल के ट्वीट से मिली हेरा फेरी 3 की रिलीज को लेकर हिंट
कुछ समय पहले, फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ की री-रिलीज के ट्रेलर पर एक फैन ने परेश रावल से पूछा – “मिस्टर तेजा, हम बाबू भैया का इंतजार कर रहे हैं।” इस पर परेश रावल ने जवाब दिया – “जल्दी, जल्दी… अगले मानसून से पहले।” इस कमेंट से फैंस को यह हिंट मिला कि ‘हेरा फेरी 3’ की रिलीज 2026 के पहले हाफ में हो सकती है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से कोई ऑफिशियल रिलीज डेट अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
Soon soon ! Before the next monsoon ! https://t.co/04nLQlL8Ww
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) April 8, 2025
विवाद से वापसी तक: परेश रावल का रोल और पब्लिसिटी स्टंट की अफवाहें
फिल्म को लेकर सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आया जब खबरें सामने आईं कि परेश रावल फिल्म छोड़ चुके हैं। इस खबर के बाद फिल्म की प्रोग्रेस पर सवाल उठने लगे। यहां तक कि अक्षय कुमार द्वारा परेश रावल को लीगल नोटिस भेजे जाने की बातें भी सामने आईं।
हालांकि बाद में परेश रावल की वापसी ने फैंस को राहत दी। कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट कहा, लेकिन अक्षय कुमार ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा: “ये कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं था। मामला लीगल तक पहुंच गया था, लेकिन अब सब कुछ ठीक हो चुका है।”
अक्षय कुमार का स्टेटमेंट: जल्द होगी ऑफिशियल अनाउंसमेंट
अक्षय कुमार ने स्पष्ट किया कि ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर विवाद भले हुआ हो, लेकिन अब सारी गलतफहमियां दूर हो चुकी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि “अब किसी भी समय फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जा सकती है।”


