मार्वल की हाई-बजट फिल्म The Fantastic Four First Steps ने इंडिया में पहले वीकेंड में 19 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए हैं। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 900 करोड़ के करीब पहुंच गया है। जानें फिल्म की कमाई और बजट की पूरी जानकारी।
मार्वल की नई हॉलीवुड फिल्म ‘The Fantastic Four First Steps’ ने भारत में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। 25 जुलाई, शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले वीकेंड में भारत में शानदार कमाई की है और पिछले 6 वर्षों में मार्वल की सबसे बड़ी हिट साबित हो रही है।
इंडिया में ‘The Fantastic Four First Steps’ का पहले वीकेंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैक्निल्क के अनुसार,
-
पहले दिन फिल्म ने 5.5 करोड़ रुपये की कमाई की।
-
दूसरे दिन यह बढ़कर 7 करोड़ रुपये हो गई।
-
तीसरे दिन 10:20 बजे तक फिल्म ने 6.43 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की।
इस तरह कुल मिलाकर भारत में पहले वीकेंड की कमाई लगभग 19.03 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। ध्यान दें कि ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं और थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है। तुलना के लिए, हाल ही में रिलीज़ हुई मार्वल की फिल्म ‘Thunderbolts’ ने इंडिया में लाइफटाइम में 22.39 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘The Fantastic Four First Steps’ ने पहले वीकेंड में लगभग उतनी ही कमाई कर ली है, जो काफी शानदार प्रदर्शन है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 900 करोड़ से ऊपर
क्विमोई के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, ‘The Fantastic Four First Steps’ ने अब तक विश्व स्तर पर लगभग 106.2 मिलियन डॉलर यानी करीब 918 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म का कुल बजट लगभग 200 मिलियन डॉलर (करीब 1729 करोड़ रुपये) बताया जा रहा है, जो इसे एक बड़ी हाई-बजट फिल्म बनाता है। पहले वीकेंड के कलेक्शन के आधार पर उम्मीद है कि यह जल्द ही अपने बजट के करीब पहुंच जाएगी।
फिल्म के बारे में विशेष बातें
‘The Fantastic Four First Steps’ मार्वल की फ्रेंचाइजी की नई पेशकश है, जो 1961 में पहली बार प्रकाशित ‘Fantastic Four’ कॉमिक्स पर आधारित है। अगर यह फिल्म सफल होती है, तो यह पिछले 6 सालों में मार्वल की पहली हिट फिल्म मानी जाएगी। पिछले कुछ सालों में मार्वल की रिलीज़ हुई फिल्मों जैसे ‘Eternals’ और ‘Thunderbolts’ ने अपेक्षित कमाल नहीं दिखाया था, इसलिए इस फिल्म से इंडस्ट्री को काफी उम्मीदें हैं।

