सरजमीन फिल्म रिव्यू: भारत-पाकिस्तान के तनाव और परिवार की कहानी पर आधारित पृथ्वीराज, काजोल और इब्राहिम अली खान की दमदार एक्टिंग के साथ सरजमीन देखिए अब OTT पर।
सरजमीन फिल्म रिव्यू: करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स की नई फिल्म सरजमीन अब जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन, बॉलीवुड की क्वीन काजोल, और नवोदित स्टार इब्राहिम अली खान मुख्य भूमिका में हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव को नई और भावुक दृष्टि से पेश करती यह फिल्म दर्शकों को देशभक्ति के साथ-साथ पारिवारिक रिश्तों की गहराई भी दिखाती है।
कहानी
सरजमीन की कहानी कर्नल विजय मेनन (पृथ्वीराज सुकुमारन) और उनकी पत्नी मेहर मेनन (काजोल) के इर्द-गिर्द घूमती है। उनका बेटा हरमन (इब्राहिम अली खान) सीमा पार के दुश्मनों की नजरों में है। दुश्मन हरमन को ऐसा करने के लिए दबाव डालते हैं, जो विजय मेनन कतई स्वीकार नहीं कर पाते। इसके बाद शुरू होती है एक सस्पेंस भरी और भावुक कहानी, जो फिल्म के अंत तक दर्शकों को बांधे रखती है।
फिल्म का अनुभव
यह फिल्म भारत-पाकिस्तान और कश्मीर मुद्दे को एक नए, ताज़ा नजरिए से दर्शाती है। देशभक्ति और परिवार के बीच संतुलन इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है। सरजमीन में बाप-बेटे, मां-बेटे और पति-पत्नी के रिश्ते बेहद संवेदनशील तरीके से दिखाए गए हैं। फिल्म की गति अच्छी है, जहां न तो आपको बोरियत होगी और न ही कहीं कहानी खिंची हुई लगेगी। खासकर अंत का ट्विस्ट दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज होगा।
अभिनय
पृथ्वीराज सुकुमारन ने इस फिल्म में जबरदस्त अभिनय किया है और उन्होंने अपने किरदार में जान डाल दी है। काजोल ने भी शानदार परफॉर्मेंस दी है, खासकर क्लाइमैक्स में उनका रोल काफी दमदार है। इब्राहिम अली खान की एक्टिंग में काफी सुधार दिखा, और यह फिल्म उनके करियर की एक अच्छी शुरुआत साबित होगी। मिहिर आहूजा का प्रदर्शन भी प्रभावशाली रहा।
लेखन और निर्देशन
सौमिल शुक्ला और अरुण सिंह की राइटिंग देशभक्ति की भावना को पारिवारिक इमोशन्स के साथ खूबसूरती से जोड़ती है। डायरेक्टर कयोज़ इरानी ने कहानी को मजबूती से पर्दे पर उतारा है, जिससे फिल्म देखने का अनुभव और भी बेहतर हो जाता है।
Also Read: https://hindinewslive.in/anupamas-first-love-suddenly-came-before-her-will-everything-change/

