Yuzvendra Chahal Birthday News: RJ महवश ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को मजेदार अंदाज़ में जन्मदिन की बधाई दी। वायरल हो रही ‘बुरी बात’ वाली पोस्ट ने फैंस को चौंका दिया।
Yuzvendra Chahal Birthday News: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने हाल ही में अपना 35वां जन्मदिन मनाया। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स ने उन्हें बधाइयों की बाढ़ लगा दी। लेकिन इस बीच एक विश ने सभी का ध्यान खींच लिया – और वह था आरजे महवश का बर्थडे पोस्ट, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो चुका है।
महवश ने मजेदार अंदाज़ में दी बर्थडे विश
RJ Mahvash, जिन्हें चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड माना जाता है, ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास फोटो शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे युजी, उम्र बढ़ना तो जिंदगी का हिस्सा है और जिंदगी के दूसरे हिस्से और भी ज्यादा खराब हैं। तो ऑल द बेस्ट।” उनकी यह मज़ाकिया और तंज़ भरी लाइन फैंस के बीच खूब शेयर की जा रही है। चहल एक रेस्टोरेंट में नजर आ रहे थे और उनका लुक कूल और रिलैक्स्ड था।
शादी की अफवाहों पर भी किया था रिएक्शन
हाल ही में RJ महवश ने शादी की खबरों पर भी तगड़ा रिएक्शन दिया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज़ शेयर करते हुए लिखा, “कुछ न्यूज़ चैनल कह रहे हैं कि मेरी शादी 31 जून को है। ये उसी की तस्वीरें हैं। बस दूल्हा भाग गया है। कोई मुझसे शादी करेगा?” उनकी ये पोस्ट न सिर्फ वायरल हुई बल्कि शादी की अफवाहों पर भी जोरदार कटाक्ष था।
IPL 2025 में दिखा था खास कनेक्शन
महवश को IPL 2025 में कई बार चहल को चियर करते हुए देखा गया। वह अक्सर उनके मैचों में स्टेडियम में मौजूद होती थीं और दोनों की कई फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। हाल ही में दोनों को साथ में ट्रैवल करते हुए भी देखा गया था।
क्या वाकई हैं सिर्फ अच्छे दोस्त?
हालांकि चहल और महवश दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी भी खुलकर कुछ नहीं कहा है। दोनों एक-दूसरे को ‘अच्छा दोस्त’ बताते हैं, लेकिन सोशल मीडिया की तस्वीरें और वीडियो कुछ और ही इशारा करते हैं।


