दिव्यांका त्रिपाठी एल्विश यादव विवाद: एल्विश यादव को न पहचानने पर दिव्यांका त्रिपाठी हुईं ट्रोल, एक्ट्रेस ने मजेदार अंदाज में ट्रोल्स को जवाब देकर सोशल मीडिया पर मचाई हलचल।
दिव्यांका त्रिपाठी एल्विश यादव विवाद: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ अलग है। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में दिव्यांका, मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव को पहचान नहीं पाईं, जिस पर उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
यह वाकया हुआ रियलिटी शो ‘Laughter Chefs 2’ के सेमीफिनाले एपिसोड में, जहाँ कई टीवी एक्ट्रेसेज़ ने किचन में अपने कुकिंग स्किल्स दिखाए। शो के दौरान दिव्यांका ने एल्विश को ‘समर्थ’ समझकर संबोधित किया, जिस पर एल्विश ने हंसते हुए उन्हें सही नाम बताया। इसके बाद दिव्यांका ने तुरंत माफी मांगी और माहौल हल्का-फुल्का बना रहा।
फैंस ने किया ट्रोल, दिव्यांका ने दिया करारा जवाब
एल्विश यादव के फैंस ने इस बात को लेकर दिव्यांका त्रिपाठी को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया। हालांकि, दिव्यांका ने ट्रोलर्स को बेहद स्मार्ट और मजेदार अंदाज़ में जवाब दिया। उन्होंने लिखा, “मैं एल्विश के सच्चे फैंस का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जो अपने आइडल की इज्जत करना जानते हैं। ट्रोल्स को डबल थैंक्स, मेरा इंगेजमेंट बढ़ाने के लिए! मेरा इनर सिस्टम तुम्हारी भद्दी भाषा को तुम्हारे ऊपर ही उछाल देता है – कर्मा!” दिव्यांका का ये जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।
Laughter Chefs 2 का ग्रैंड फिनाले इस हफ्ते
बताते चलें कि रियलिटी शो ‘Laughter Chefs 2’ अब अपने अंतिम चरण में है और इस हफ्ते शो का ग्रैंड फिनाले प्रसारित होने वाला है। एपिसोड में कई सेलेब्स धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं और शो में मस्ती, खाना और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगेगा।
Also Read:https://hindinewslive.in/anupamaa-upcoming-twist-dance-competition-wild-card-entry/


