बादशाह ने लंदन के इस्कॉन मंदिर के शाकाहारी रेस्टोरेंट में चिकन खाने वाले शख्स को लगाई कड़ी फटकार। वायरल वीडियो पर बादशाह की तीखी प्रतिक्रिया और सोशल मीडिया पर यूजर्स की निंदा। पढ़ें पूरी खबर।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लंदन के इस्कॉन मंदिर के शाकाहारी रेस्टोरेंट ‘गोविंदा’ में एक व्यक्ति चिकन खाता हुआ दिख रहा है। इस वीडियो को लेकर रैपर बादशाह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है, जो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति रेस्टोरेंट के स्टाफ से पूछता है, “क्या यह शाकाहारी रेस्टोरेंट है? यहाँ मीट नहीं मिलता?” जब स्टाफ बार-बार बताता है कि यह पूरी तरह शाकाहारी जगह है, तब भी वह व्यक्ति अपना बॉक्स खोलकर चिकन निकालता है और खाना शुरू कर देता है। इस बर्ताव ने सोशल मीडिया पर लोगों को गुस्सा दिला दिया है।
बादशाह का कड़ा रुख
इस वायरल वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बादशाह ने लिखा, “चिकन भी शर्मिंदा हो जाएगा। उसे मुर्गे की नहीं, चप्पलों की भूख थी। असली ताकत उस चीज का सम्मान करने में है जिसे आप नहीं समझते।” बादशाह की यह बात सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और कई लोग उनके इस रुख की तारीफ कर रहे हैं।
Even the chicken would be embarrassed. Dude wasnt hungry for chicken, he was hungry for some 🩴 on that face. True strength is in respecting what you dont understand. https://t.co/vKHmoIfozI
— BADSHAH (@Its_Badshah) July 20, 2025
सोशल मीडिया यूजर्स ने भी जताया गुस्सा
कई यूजर्स ने उस व्यक्ति की आलोचना करते हुए कहा कि यह सिर्फ भूख मिटाने के लिए नहीं, बल्कि नफरत फैलाने के लिए ऐसा कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, “ऐसे लोगों का तो बस सजा होनी चाहिए। किसी के विश्वास और नियमों का सम्मान करना जरूरी है।” दूसरे यूजर्स ने भी इस प्रकार के व्यवहार की कड़ी निंदा की है।
बादशाह के बारे में
बादशाह बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने रैपर हैं, जिनके कई हिट गाने जैसे ‘मर्सी’, ‘अक्कड़ बक्कड़’, ‘गर्मी’ और ‘सनक’ लोकप्रिय हैं। इस साल उन्होंने अपनी अनफिनिश्ड टूर की अमेरिकी तारीखें भी घोषित की हैं, जिसमें वे वर्जीनिया, न्यू जर्सी, बे एरिया, सिएटल, डलास और शिकागो में परफॉर्म करेंगे।


