Wednesday Season 2 Release Date: नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज ‘वेडनेसडे’ का दूसरा सीजन 6 अगस्त 2025 से स्ट्रीम होगा। जानें कास्ट, कहानी और वेडनेसडे सीजन 2 की रिलीज डेट।
Wednesday Season 2 Release Date: नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय डार्क फैंटेसी सीरीज ‘वेडनेसडे’ का दूसरा सीजन जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है। पहले सीजन की कामयाबी के बाद इस स्पिनऑफ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने ‘वेडनेसडे सीजन 2’ का धमाकेदार ट्रेलर भी रिलीज़ कर दिया है, जो पहले से ज्यादा रहस्यमय, डरावना और रोमांचक है। आइए जानते हैं कब रिलीज होगा नया सीजन, इसकी स्टार कास्ट कौन-कौन है और कहानी में क्या नया देखने को मिलेगा।
‘वेडनेसडे’ सीजन 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज
नेटफ्लिक्स ने वेडनेसडे सीजन 2 का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें जेना ऑर्टेगा फिर से वेडनेसडे एडम्स के किरदार में नज़र आ रही हैं। इस बार कहानी में उनकी सबसे अच्छी दोस्त एनिड सिंक्लेयर की मौत के रहस्य को सुलझाने की कोशिश दिखाई जाएगी। ट्रेलर में वेडनेसडे एनिड को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने को भी तैयार दिखती हैं। ट्रेलर ने दर्शकों के बीच उत्साह और बढ़ा दिया है।
Wednesday Season 2 की रिलीज डेट और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म
‘वेडनेसडे’ का दूसरा सीजन दो पार्ट्स में रिलीज़ होगा। पहला भाग 6 अगस्त 2025 को और दूसरा भाग 3 सितंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस बार कहानी वेडनेसडे की नेवरमोर अकादमी में वापसी के इर्द-गिर्द घूमेगी, जहां चीजें उसके लिए बेहद जटिल और खतरनाक साबित होंगी।
Wednesday Season 2 की स्टार कास्ट
पहले सीजन के अधिकांश मुख्य कलाकार इस बार भी वापसी कर रहे हैं।
जेना ऑर्टेगा – वेडनेसडे एडम्स के रूप में
एम्मा मायर्स – एनिड सिंक्लेयर
जॉय संडे – बियांका
मोसा मुस्तफा – यूजीन
हंटर डूहन – टायलर
कैथरीन ज़ेटा-जोन्स, लुइस गुज़मैन, फ्रेड आर्मिसन भी एडम्स परिवार के सदस्य के रूप में दिखाई देंगे।
नए चेहरे भी सीजन 2 में शामिल होंगे, जैसे:
स्टीव बुसेमी – नेवरमोर के नए प्रिंसिपल
लेडी गागा, थांडीवे न्यूटन, हेली जोएल ओसमेंट, क्रिस्टोफर लॉयड, बिली पाइपर और अन्य।
सीजन 2 की कहानी: क्या होगा नया?
निर्देशक और क्रिएटर्स अल्फ्रेड गॉफ और माइल्स मिलर के अनुसार, इस बार वेडनेसडे की कहानी उसके दोस्तों, दुश्मनों और परिवार के साथ जटिल रिश्तों पर केंद्रित होगी। एडम्स परिवार इस सीजन में और भी ज्यादा एक्टिव होगा। वेडनेसडे को अपने और अपने प्रियजनों के लिए खतरनाक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिससे कहानी में रोमांच और गहराई दोनों बढ़ेंगे।
For more news: Entertainment


