Tanvi The Great First Review: ‘तन्वी द ग्रेट’ पर अक्षय कुमार का पहला इमोशनल रिव्यू। एक ऑटिज्म पीड़िता लड़की की सेना में जाने की प्रेरणादायक कहानी।
Tanvi The Great First Review in Hindi: अनुपम खेर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का पहला रिव्यू सामने आ चुका है। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने फिल्म देखकर अपने अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं और बताया कि यह फिल्म उन्हें गहराई से छू गई और इमोशनल कर गई।
अक्षय कुमार हुए भावुक, बोले- “रुला दिया फिल्म ने”
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने ‘तन्वी द ग्रेट’ का ट्रेलर और फिल्म देखने के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना रिव्यू शेयर किया। उन्होंने लिखा- “तन्वी द ग्रेट देखने में थोड़ी देर हुई, लेकिन खुशी है कि मैंने ये फिल्म देखी। ये एक ऐसी कहानी है, जिसने मुझे इमोशनल कर दिया और मैं तन्वी के लिए दिल से दुआ करता हूं। मेरे दोस्त अनुपम खेर और पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं। अब इसे बड़े पर्दे पर देखने का इंतज़ार है।” अक्षय कुमार ने फिल्म को इमोशनल और इंस्पिरेशनल बताया और इसके कंटेंट की तारीफ की।

‘तन्वी द ग्रेट’ की कहानी: एक ऑटिज्म से जूझती लड़की का सपना
‘Tanvi The Great’ एक ऐसी लड़की की दिल छू लेने वाली कहानी है, जो ऑटिज्म जैसी चुनौती से जूझते हुए भी भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखती है। यह फिल्म न सिर्फ मनोरंजन करती है, बल्कि समाज को एक गहरी और प्रेरणादायक सोच देती है।
फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज डेट
निर्देशक: अनुपम खेर
मुख्य कलाकार: शुभांगी (डेब्यू रोल), अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, बोमन ईरानी, पल्लवी जोशी, करण टैकर, नासिर
बैनर: एक्सेल एंटरटेनमेंट (रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर)
रिलीज डेट: 18 जुलाई 2025
शाहरुख खान और अन्य सितारों ने भी की थी तारीफ
फिल्म का ट्रेलर पहले ही कई बड़े स्टार्स की तारीफें बटोर चुका है। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर लिखा- “मेरे दोस्त अनुपम खेर रिस्क लेने से पीछे नहीं हटते। तन्वी द ग्रेट का ट्रेलर शानदार है। इस सफर के लिए शुभकामनाएं।” कंगना रनौत, अमिताभ बच्चन, और अनिल कपूर जैसे दिग्गज सितारे भी फिल्म के कॉन्सेप्ट और ट्रेलर की सराहना कर चुके हैं।
For more news: Entertainment


