Weight Loss Tips: वजन कम करने का आसान और प्रभावी तरीका जानें 21-21-21 रूल के जरिए। 63 दिनों में शारीरिक सक्रियता, आहार और आदतों में बदलाव कर वजन घटाएं।
Weight Loss Tips: वजन बढ़ना आज के समय में एक गंभीर समस्या बन चुका है, जो डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, मेटाबॉलिज्म विकार और अन्य गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। ऐसे में वजन कम करने के लिए कई तरीके अपनाए जाते हैं, लेकिन क्या आपने 21-21-21 रूल के बारे में सुना है? यह एक आसान और प्रभावी तरीका है जिससे आप अपने वजन को धीरे-धीरे और स्थायी रूप से कम कर सकते हैं।
21-21-21 रूल क्या है?
फिटनेस एक्सपर्ट योगेश भटेजा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में वजन कम करने के लिए 21-21-21 रूल का सुझाव दिया है। इस रूल के तहत कुल 63 दिनों में तीन चरणों में बदलाव लाए जाते हैं, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
21-21-21 रूल के तीन चरण
पहले 21 दिन: शारीरिक सक्रियता बढ़ाएं: वजन कम करने की शुरुआत में पहले 21 दिन हर दिन शारीरिक गतिविधियों पर फोकस करें। हल्की एक्सरसाइज जैसे स्ट्रेचिंग, वॉकिंग या रनिंग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इसका उद्देश्य शरीर को सक्रिय रखना और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाना है।
दूसरे 21 दिन: आहार में बदलाव करें: अगले 21 दिनों में अपने भोजन पर ध्यान दें। इस दौरान कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट्स का सेवन कम करें और हेल्दी, संतुलित आहार लें। सही समय पर भोजन करना और जंक फूड से बचना इस चरण का मुख्य फोकस है।
अंतिम 21 दिन: लत और आदतों पर नियंत्रण: अंतिम 21 दिनों में धूम्रपान, शराब और कैफीन का सेवन कम करें या बंद करें। ये आदतें वजन घटाने में बाधा बनती हैं और स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती हैं।
21-21-21 रूल के फायदे
यह रूल एकदम सरल है और इसमें भारी डाइट प्लान या कठोर व्यायाम की जरूरत नहीं।
धीरे-धीरे जीवनशैली में बदलाव लाकर वजन घटाने में मदद करता है।
निरंतरता के साथ लंबे समय तक स्वस्थ आदतें बनाना आसान हो जाता है।
यह मेटाबॉलिज्म सुधारने और समग्र स्वास्थ्य बेहतर बनाने में सहायक होता है।
मशहूर हस्तियों का उदाहरण
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी इस रूल की मदद से अपना वजन काफी कम किया है। फिटनेस ट्रेनर योगेश भटेजा ने कपिल को फिट होने में मदद दी है। कपिल की फिटनेस से प्रेरणा लेकर आप भी 21-21-21 रूल अपना सकते हैं।
For more news: Health


