Nerve Compression Exercises:दबी हुई नसों के कारण दर्द, झनझनाहट और सुन्नपन की समस्या आम है। जानें बेस्ट एक्सरसाइज और योग जो नसों को खोलने और दर्द से राहत देने में मददगार हैं।
Nerve Compression Exercises:आज की दिनचर्या में नसों का दबना एक आम स्वास्थ्य समस्या बन गई है। घंटों एक ही पोजीशन में बैठना, गलत तरीके से सोना, भारी सामान उठाना या रीढ़ की हड्डी की चोट इसके सामान्य कारण हैं। इसका असर गर्दन, पीठ, पैर या हाथों में झनझनाहट, सुन्नपन या कमजोरी के रूप में दिखाई देता है।
दबी हुई नसों के लिए टॉप 5 एक्सरसाइज (Nerve Compression Exercises)
नेक स्ट्रेच
सीधे बैठें, सिर को धीरे-धीरे एक तरफ झुकाएं (कान को कंधे की ओर लाएं)
10 सेकंड तक होल्ड करें, फिर दूसरी ओर दोहराएं
लाभ: गर्दन की नसों में दबाव कम होता है
हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच
ज़मीन पर बैठकर एक पैर सीधा रखें और दूसरा अंदर मोड़ें
आगे झुककर सीधे पैर की ओर हाथ बढ़ाएं
10 सेकंड होल्ड करें, दोनों पैरों से 3-3 बार करें
लाभ: पीठ और पैरों की नसों को राहत
मार्जरीआसन
हाथ और घुटनों के बल आएं
सांस लेते हुए पीठ नीचे झुकाएं, सांस छोड़ते हुए ऊपर उठाएं
10-15 बार दोहराएं
लाभ: रीढ़ की नसों की जकड़न दूर करता है
तेज चाल से चलना
रोजाना 30 मिनट तेज चलें
लाभ: पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है
एक्सरसाइज करते समय रखें ये सावधानियां
झटके से कोई भी मूवमेंट न करें
अधिक दर्द होने पर तुरंत रोकें
व्यायाम से पहले हल्का वार्मअप जरूरी है
डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट की सलाह जरूर लें
Nerve Compression में फिजिकल एक्टिविटी क्यों है जरूरी?
नसों में जब दबाव बढ़ता है तो वहां ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है जिससे दर्द, सुन्नपन और कमजोरी की समस्या होती है। ऐसे में नियमित योग और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज से सूजन कम होती है, ब्लड फ्लो बेहतर होता है और दबाव धीरे-धीरे कम होता है। दवाओं के साथ अगर एक्सरसाइज को मिलाया जाए तो जल्दी आराम मिलता है।
For more news: Health


