Aamir Khan Upcoming Film: आमिर खान ने अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ की घोषणा कर दी है। यह फिल्म नहीं बल्कि एक सीरीज होगी, जिसमें नए कलाकार नजर आएंगे। जानिए कास्टिंग, रिलीज और ‘सितारे जमीन पर’ की कमाई की पूरी जानकारी।
Aamir Khan Upcoming Film: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ की आधिकारिक घोषणा कर दी है। हाल ही में उनकी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई है, वहीं आमिर अब एक बड़े और महाकाव्य प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने जा रहे हैं। यह प्रोजेक्ट कोई सामान्य फिल्म नहीं बल्कि महाभारत पर आधारित फिल्मों की एक सीरीज होगी।
महाभारत की घोषणा, ‘रामायण’ के बाद नया धमाका
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की पहली झलक सामने आने के बाद, आमिर खान ने महाभारत की घोषणा कर शोहरत बटोरी। इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि अगस्त से महाभारत पर काम शुरू होगा। आमिर ने कहा, “महाभारत एक ऐसी कहानी है जिसे एक फिल्म में समेट पाना मुश्किल है, इसलिए यह फिल्मों की एक सीरीज होगी। यह मेरे खून में है और इसे कोई नहीं रोक सकता।”
अर्जुन या कृष्ण का किरदार? आमिर ने दिया जवाब
महाभारत में अपने रोल के बारे में पूछे जाने पर आमिर ने स्पष्ट किया कि वे किसी बड़े नाम को कास्ट करने के पक्ष में नहीं हैं। “मेरे लिए किरदार ही स्टार हैं, मैं नए कलाकारों को मौका देना चाहता हूं। इसलिए महाभारत में पूरी तरह नए चेहरे नजर आएंगे,” उन्होंने कहा।
‘सितारे जमीन पर’ की धमाकेदार कमाई
आमिर खान की हालिया फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। रिलीज़ के 18 दिन में फिल्म ने भारत में 150 करोड़ रुपए का कलेक्शन पार कर लिया है और 200 करोड़ के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही है। फिल्म में आमिर के अलावा जेनेलिया डिसूजा और 10 नए कलाकारों ने भी प्रमुख भूमिका निभाई है।
For more news: Entertainment


