Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Promo Out: 25 साल बाद लौट रहा है Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi का दूसरा सीजन। स्मृति ईरानी एक बार फिर तुलसी के रोल में नजर आएंगी। जानिए शो की टेलीकास्ट डेट, टाइम और प्रोमो की खास बातें।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Promo Out: टीवी इतिहास के सबसे आइकॉनिक शो में से एक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ अब एक नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है। एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस किए गए इस शो का दूसरा सीजन 25 साल बाद लॉन्च हो रहा है, और इस बार भी दर्शकों को फिर से स्मृति ईरानी के रूप में उनकी चहेती तुलसी विरानी देखने को मिलेंगी।
पहला प्रोमो रिलीज, 29 जुलाई से शुरू होगा शो
स्टार प्लस ने सोशल मीडिया पर ‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2’ का पहला प्रोमो जारी किया है। प्रोमो में एक परिवार तुलसी विरानी की वापसी को लेकर बातचीत करते नजर आता है, और फिर स्मृति ईरानी पारंपरिक लुक में पूजा करते हुए दिखती हैं। वो कहती हैं – “जरूर आऊंगी, क्योंकि हमारा 25 सालों का रिश्ता है… वक्त आ गया है फिर मिलने का।”
View this post on Instagram
यह शो 29 जुलाई 2025 से हर रात 10:30 बजे स्टार प्लस पर टेलीकास्ट किया जाएगा और JioCinema/Disney+ Hotstar पर भी स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध रहेगा।
स्मृति ईरानी ने की वापसी पर भावुक बात
“इस शो में लौटना सिर्फ एक किरदार निभाना नहीं है, बल्कि एक ऐसी कहानी में फिर से कदम रखना है जिसने भारतीय टेलीविजन को नया आकार दिया। तुलसी ने मुझे लाखों घरों से जोड़ा, और मेरे जीवन को एक नया मकसद दिया।”
शो के साथ जुड़े इमोशन्स और इतिहास
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2000 में लॉन्च हुआ था और भारतीय टीवी की सबसे लंबी चलने वाली और पॉपुलर डेली सीरियल्स में से एक रहा। शो ने स्मृति ईरानी को हर घर में पहचान दिलाई और तुलसी विरानी एक आइकॉनिक टीवी कैरेक्टर बन गईं। अब 25 साल बाद, शो का नया सीजन एक नए दृष्टिकोण और आधुनिक कहानी के साथ लौट रहा है।
For more news: Entertainment


