Sara Arjun Dhurandhar Movie: सारा अर्जुन ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ में लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया है। जानिए कौन हैं ये टैलेंटेड एक्ट्रेस और उनका सफर।
Sara Arjun Dhurandhar Movie: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ का पहला लुक 6 जुलाई 2025 को उनके 40वें जन्मदिन पर जारी किया गया। इस स्पाई थ्रिलर फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं उरी फेम आदित्य धर, और इसमें संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे स्टार्स शामिल हैं। लेकिन सभी की नजरें जिस नए चेहरे पर टिकीं, वह थीं यंग एक्ट्रेस सारा अर्जुन, जो अब रणवीर सिंह के अपोज़िट लीड रोल में नजर आने जा रही हैं।
View this post on Instagram
कौन हैं सारा अर्जुन? (Who Is Sara Arjun?)
सारा अर्जुन, साल 2005 में जन्मी, एक्टर राज अर्जुन की बेटी हैं। उन्होंने महज़ 1 साल की उम्र में ऐड फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था, जब एक मॉल में उन्हें एक ऐड डायरेक्टर ने स्पॉट किया। सारा को पहली बार विक्रम स्टारर तमिल फिल्म ‘देइवा थिरुमगल’ (2011) से बड़ा ब्रेक मिला, जिसमें उन्होंने एक इमोशनल किरदार निभाया था। इसके बाद वो बॉलीवुड फिल्मों ‘एक थी डायन’, ‘सांड की आंख’, और तमिल फिल्म ‘सैवम’ में नजर आईं।

भारत की सबसे अमीर चाइल्ड आर्टिस्ट में से एक
सारा अर्जुन को 2022 में मणिरत्नम की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ में यंग नंदिनी के रोल में कास्ट किया गया। ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज़ हुई और वर्ल्डवाइड ₹800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इस सुपरहिट फिल्म के बाद सारा की अनुमानित नेट वर्थ ₹10 करोड़ आंकी गई, जिससे वह 2022 में भारत की सबसे अमीर चाइल्ड आर्टिस्ट बनीं।
‘धुरंधर’ में लीड रोल से करेंगी एंट्री बॉलीवुड में
फिल्म ‘धुरंधर’ के पहले लुक में सारा को तीन महत्वपूर्ण सीन में देखा गया:
क्लब में डांस करते हुए,
रणवीर सिंह के साथ कार की पिछली सीट पर,
और रणवीर के साथ एक इमोशनल डांस सीन में।
रिपोर्ट्स के अनुसार, सारा का रोल भले ही मेल डॉमिनेटेड स्टोरी में छोटा हो, लेकिन ये फिल्म उनके लीड एक्ट्रेस में ट्रांज़िशन को दिखाने वाली है। 2024 में ही कन्फर्म हो गया था कि सारा अर्जुन इस फिल्म में रणवीर सिंह की लीडिंग लेडी होंगी।
For more news: Entertainment


