Ravi Dubey As Laxman In Ramayana: रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ में लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं टीवी एक्टर रवि दुबे। जानिए उनकी पत्नी सरगुन मेहता ने इस पर क्या खास रिएक्शन दिया। पढ़ें पूरी डिटेल।
Ravi Dubey As Laxman In Ramayana: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का पहला टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। फिल्म में रणबीर कपूर राम के किरदार में हैं, साउथ सुपरस्टार यश रावण के रूप में नजर आएंगे, और अब यह कन्फर्म हो गया है कि रवि दुबे फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे।
835 करोड़ की भव्य फिल्म, स्टारकास्ट से लेकर लुक तक सबकुछ ग्रैंड
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ करीब ₹835 करोड़ के बजट में तैयार हो रही है। फिल्म का टीज़र रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा, जिसमें रणबीर और यश की झलक ने फैंस को रोमांचित कर दिया।
रवि दुबे बने लक्ष्मण, फैंस में खुशी की लहर
पहले से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि रवि दुबे फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन अब टीज़र में उनका नाम देख यह कन्फर्म हो गया है कि वो रणबीर कपूर के भाई लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर रवि के फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित हैं।
सरगुन मेहता ने जताई खुशी, कहा- “2026 की दीवाली का इंतजार सबसे लंबा होगा”
रवि की पत्नी और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस सरगुन मेहता ने फिल्म का टीज़र इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “2026 की दीवाली का इंतजार मेरी जिंदगी का सबसे लंबा इंतजार होगा।” सरगुन ने आगे कहा, “मेरा दिल बहुत भरा हुआ है। जब भी टीज़र देखती हूं और पोस्टर पर नाम पढ़ती हूं तो प्यार और आभार से भर जाती हूं। शुक्र, शुक्र, शुक्र। जय श्री राम। ओम नम: शिवाय।”
View this post on Instagram
रवि और सरगुन: टीवी के पावर कपल
रवि दुबे और सरगुन मेहता को टीवी इंडस्ट्री का पावर कपल माना जाता है। दोनों अक्सर एक-दूसरे को प्रोफेशनली और पर्सनली सपोर्ट करते नजर आते हैं। अब रवि का रामायण जैसे ऐतिहासिक प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना न सिर्फ उनके करियर के लिए एक बड़ा कदम है, बल्कि फैन्स के लिए भी गर्व की बात है।
‘रामायण’ कब होगी रिलीज़?
रणबीर कपूर की रामायण 2026 की दीवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को तीन भागों में बनाने की योजना है और यह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है।
For more news: Entertainment


