Avika Gor Birthday: अविका गोर के बर्थडे पर मंगेतर मिलिंद चंदवानी ने प्यार भरी पोस्ट के साथ उन्हें अपनी कहानी की हीरोइन बताया, शेयर की अनदेखी तस्वीर।
Avika Gor Birthday: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अविका गोर आज यानी 1 जुलाई को अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके मंगेतर और सोशल वर्कर मिलिंद चंदवानी ने उन्हें बेहद खास अंदाज में बधाई दी है। उन्होंने सगाई के फंक्शन की एक अनदेखी तस्वीर शेयर करते हुए अविका को अपनी “स्टोरी की हीरोइन” बताया।
मिलिंद चंदवानी का इमोशनल पोस्ट वायरल (Avika Gor Birthday)
मिलिंद चंदवानी ने इंस्टाग्राम पर अविका के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों अपने पेट डॉग “शिरू” के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो माई लव… मेरी स्टोरी की हीरोइन, सबसे दयालु आत्मा और वह इंसान जो मेरी जिंदगी को और भी खूबसूरत बनाता है।”
View this post on Instagram
उन्होंने यह भी लिखा कि शिरू ने उन्हें पूरी तरह से ‘सेलिब्रेट’ किया, जिससे यह साबित हो गया कि अविका ने सही चुनाव किया है। पोस्ट में मिलिंद ने अविका के लिए अपने प्यार और सम्मान को दिल से जाहिर किया।
अविका और मिलिंद की लव स्टोरी (Avika Gor Birthday)
अविका और मिलिंद की मुलाकात साल 2020 में हैदराबाद में एक म्यूचुअल फ्रेंड के जरिए हुई थी। शुरुआत में दोनों अच्छे दोस्त बने और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दिलचस्प बात ये रही कि अविका तो पहले ही दिमाग में शादी कर चुकी थीं, जबकि मिलिंद ने लगभग 6 महीने तक चीजों को फ्रेंड ज़ोन में रखा।
कुछ हफ्ते पहले हुई थी सगाई
अविका और मिलिंद ने हाल ही में एक इंटीमेट इंगेजमेंट सेरेमनी में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई थी। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर सगाई की तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था, जिसे फैंस ने खूब सराहा।
वर्क फ्रंट की बात करें तो…
अविका गोर टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’ में ‘छोटी आनंदी’ का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुई थीं। इसके बाद उन्होंने साउथ फिल्मों और वेब शोज में भी काम किया। वहीं मिलिंद चंदवानी MTV Roadies Real Heroes (2019) के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। वे एक सोशल वर्कर, एंटरप्रेन्योर और कैंप डायरीज़ NGO के फाउंडर हैं। मिलिंद ने IIM अहमदाबाद से MBA किया है और पहले इंफोसिस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी रह चुके हैं।
अब जल्द ही ये कपल एक साथ ‘पति पत्नी पंगा’ नामक शो में नजर आने वाला है, जिसे लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं।
For more news: Entertainment


