Milk with Fruits Side Effects: दूध और फल एक साथ हेल्दी नहीं हैं! जानिए कौन से फल दूध के साथ खाने पर शरीर के लिए जहर जैसे हो सकते हैं। पाचन, एलर्जी और गैस की परेशानी से बचें।
Milk with Fruits Side Effects: दूध के साथ फल खाना हेल्दी माना जाता है, लेकिन कुछ खास फल ऐसे हैं, जो दूध के साथ मिलकर शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। गलत फूड कॉम्बिनेशन से शरीर में टॉक्सिन्स बनते हैं, जिससे पेट संबंधी परेशानी, एलर्जी और इम्यून सिस्टम पर असर पड़ सकता है।
दूध के साथ नहीं खाने चाहिए ये फल
1. केला
दूध और केला का शेक तो आमतौर पर बहुत पॉपुलर है, लेकिन आयुर्वेद में इसे वर्जित माना गया है।
ये कॉम्बिनेशन शरीर में टॉक्सिन्स, कफ, पाचन समस्या और साइनस जैसी दिक्कतें पैदा कर सकता है।
2. खट्टे फल – संतरा, नींबू, मौसंबी
ये सभी विटामिन C से भरपूर होते हैं, लेकिन जब दूध के साथ लिए जाते हैं, तो दूध फट सकता है।
इसका परिणाम होता है गैस, अम्लता (Acidity), और सूजन जैसी समस्याएं।
3. स्ट्रॉबेरी और कीवी
ये फल अम्लीय (Acidic) प्रकृति के होते हैं, और दूध के साथ मिलकर शरीर में एसिडिटी और एलर्जी को बढ़ा सकते हैं।
4. अनानास
इसमें मौजूद Bromelain नामक एंजाइम दूध के प्रोटीन (Casein) से रिएक्ट करके विषैले तत्व बना सकता है।
इससे त्वचा पर चकत्ते, उल्टी और पेट दर्द की संभावना होती है।
दूध पीने का सही तरीका
दूध के साथ बादाम, अखरोट, खजूर जैसे सूखे मेवे लेना सबसे अच्छा विकल्प है।
दूध पीने और फल खाने के बीच कम से कम 1 घंटा का अंतर रखें।
खट्टे फल कभी भी दूध के साथ न लें।
For more news: Health


