Ankita Lokhande Pregnancy News: Ankita Lokhande की प्रेग्नेंसी की खबरों पर उनके को-स्टार Abhishek Kumar ने दी प्रतिक्रिया। जानें क्या सच में Ankita मां बनने वाली हैं और वायरल वीडियो में क्या है खास।
Ankita Lokhande Pregnancy News: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह Laughter Chefs 2 के दौरान यह कहती नजर आ रही हैं कि वह दौड़ नहीं सकती क्योंकि वह “प्रेग्नेंट” हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस के बीच हलचल मच गई है। वहीं अब उनके को-स्टार अभिषेक कुमार ने इस खबर पर प्रतिक्रिया दी है।
क्या सच में प्रेग्नेंट हैं अंकिता लोखंडे? (Ankita Lokhande Pregnancy News)
अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन रियलिटी शो Laughter Chefs 2 में साथ नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में जब अंकिता कहती हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं, तो कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक चौंककर पूछते हैं – “क्या सच में लल्ला आने वाला है?” इसके बाद करण कुंद्रा भी सवाल करते हैं, जिस पर अंकिता सिर्फ मुस्कुरा देती हैं।
View this post on Instagram
अभिषेक कुमार का रिएक्शन: ‘अगर ये सच है, तो बहुत प्यारी बात है’
शो में अंकिता के को-स्टार अभिषेक कुमार ने इस वायरल वीडियो पर ज़ूम को दिए इंटरव्यू में कहा, “मुझे नहीं पता कि ये सच है या सिर्फ शो का हिस्सा था। ये उनकी पर्सनल लाइफ है। लेकिन अगर वह सच में प्रेग्नेंट हैं, तो ये बहुत खूबसूरत खबर है। उन्होंने पहले भी बेबी प्लानिंग को लेकर अपनी भावनाएं साझा की हैं और हर बार इस विषय पर बात करते हुए वो इमोशनल हो जाती थीं।”
अभिषेक ने मजाक में यह भी कहा कि, “अगर ये खबर सही है, तो मुझे नहीं पता मैं मामू बनूंगा या चाचू!”
प्रेग्नेंसी को लेकर अंकिता की चुप्पी (Ankita Lokhande Pregnancy News)
हालांकि अंकिता लोखंडे ने अब तक अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं और पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।
क्या Laughter Chefs 3 में होंगी अंकिता?
फैंस यह जानना चाहते हैं कि अगर अंकिता वाकई में प्रेग्नेंट हैं, तो क्या वो Laughter Chefs Season 3 में नजर आएंगी या नहीं। अभिषेक कुमार ने इस पर भी कहा कि, “अगर वह प्रेग्नेंट हैं तो अगला सीजन करना उनके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है।”
For more news: Entertainment


