Nikita Roy New Release Date: सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘निकिता रॉय’ की रिलीज डेट टली। स्क्रीन न मिलने के कारण अब यह फिल्म 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज। जानिए पूरी जानकारी।
Nikita Roy New Release Date: सोनाक्षी सिन्हा की आगामी थ्रिलर फिल्म ‘निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। यह फिल्म पहले 27 जून 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को 18 जुलाई 2025 तक टाल दिया गया है। इसकी पुष्टि मेकर्स ने आधिकारिक बयान के जरिए की है।
क्यों टली फिल्म की रिलीज?
फिल्म को सिनेमाघरों में पर्याप्त स्क्रीन नहीं मिलने के चलते मेकर्स को इसकी रिलीज टालनी पड़ी है। सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में मेकर्स ने लिखा, “हम स्क्रीन और रिलीज स्लॉट के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अपने शुभचिंतकों की सलाह पर हमने ‘निकिता रॉय’ की रिलीज डेट बदलने का फैसला किया है। अब फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच सके।”
फिल्म ‘निकिता रॉय’ से सोनाक्षी सिन्हा का कमबैक
शादी के बाद यह सोनाक्षी सिन्हा की पहली फिल्म है, जिसमें वो एक इंटेंस रोल निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म उनके भाई कुश सिन्हा द्वारा डायरेक्ट की गई है। फिल्म में उनके साथ नजर आएंगे: परेश रावल, अर्जुन रामपाल, सुहैल नय्यर
नई रिलीज डेट और फैंस की उम्मीदें
फिल्म के पोस्ट में मेकर्स ने फैंस से कहा, “आपके द्वारा अब तक मिले अपार प्यार के लिए धन्यवाद। हमें विश्वास है कि 18 जुलाई का इंतज़ार आपके लिए बिल्कुल सही साबित होगा। सिनेमाघरों में मिलते हैं!”
फैंस सोनाक्षी को दोबारा बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं, खासकर तब जब उन्होंने हाल ही में जहीर इकबाल के साथ शादी कर ली है और लंबे समय से फिल्मों से दूर थीं।
For more news: Entertainment


