Squid Game Season 3 नेटफ्लिक्स पर 27 जून को रिलीज हो रही है। जानें कब और कहां देखें, क्या है सीजन 3 की कहानी और कौन-कौन से नए चेहरे होंगे शामिल।
Squid Game Season 3 Release Update: दुनियाभर के फैंस का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है! नेटफ्लिक्स की मेगा-हिट कोरियाई सीरीज़ ‘स्क्विड गेम’ का सीजन 3 जल्द ही धमाकेदार वापसी करने जा रहा है। इस बार खेल और भी ज्यादा खतरनाक, मानसिक और भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण होने वाला है।
स्क्विड गेम सीजन 3 की रिलीज़ डेट और टाइमिंग
Netflix ने कन्फर्म कर दिया है कि Squid Game Season 3 27 जून 2025 को ग्लोबली रिलीज़ हो रहा है।
अमेरिका में यह रात 12 बजे PT (Pacific Time) और
सुबह 3 बजे ET (Eastern Time) से स्ट्रीमिंग पर लाइव होगा।
भारत में यह सीरीज़ 27 जून को सुबह 12:30 बजे IST से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी।
खास बात यह है कि सीजन 3 के सभी छह एपिसोड एक साथ स्ट्रीम होंगे, यानी दर्शक पूरे सीज़न का फिनाले एक बार में देख सकते हैं।
Squid Game Season 3 की कहानी क्या है?
इस सीज़न की कहानी वहीं से शुरू होती है जहाँ सीजन 2 खत्म हुआ था।
गी-हुन (Lee Jung-jae) अब गेम के पीछे के असली मास्टरमाइंड को बेनकाब करने की जद्दोजहद में है।
पिछले सीजन में उसके करीबी दोस्त जंग-बे की मौत ने उसे तोड़कर रख दिया है।
अब गेम पहले से भी ज्यादा खतरनाक और बेरहम हो चुका है।
क्या गी-हुन इस बार जीत पाएगा या स्क्विड गेम का अगला शिकार बन जाएगा?
Squid Game Season 3 की स्टार कास्ट
इस सीज़न में कई पुराने और नए चेहरे नजर आएंगे:
Lee Jung-jae – गी-हुन (Player 456)
Lee Byung-hun – फ्रंट मैन
Wi Ha-joon – ह्वांग जुन-हो
Yim Si-wan – म्यांग-गी (Player 333)
Kang Ha-neul – डे-हो (Player 388)
Park Sung-hoon – ह्यून-जू (Player 120)
Yang Dong-geun – योंग-सिक (Player 007)
Kang Ae-shim – ग्यूम-जा (Player 149)
Jo Yu-ri – जुन-ही (Player 222)
Lee David – मिन-सु (Player 125)
Roh Jae-won – नाम-ग्यू (Player 124)
Park Gyu-young – नो-ईल
क्यों है Squid Game Season 3 खास?
यह सीरीज़ सामाजिक असमानता, लालच और मानव मनोविज्ञान की गहराइयों को उजागर करती है।
इसका नया सीजन पहले से भी ज्यादा इमोशनल और थ्रिलर से भरपूर है।
गी-हुन की फ्रंट मैन से भिड़ंत शो के सबसे बड़े ट्विस्ट्स में से एक होगी।
For more news: Entertainment


