Fatima On Vijay Varma Rumours: फातिमा सना शेख ने विजय वर्मा संग डेटिंग की अफवाहों पर पहली बार बयान दिया है। जानें एक्ट्रेस ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर क्या कहा।
Fatima On Vijay Varma Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार उनकी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ चर्चा में है। विजय वर्मा संग डेटिंग की खबरें इन दिनों काफी वायरल हैं। अब फातिमा ने इन अफवाहों पर खुद बयान देकर स्थिति साफ कर दी है।
फातिमा ने ट्रेलर लॉन्च पर किया खुलासा (Fatima On Vijay Varma Rumours)
अपनी नई फिल्म आप जैसा कोई के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फातिमा सना शेख ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर खुलकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि “क्या आप किसी को डेट कर रही हैं?”, तो उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, “अच्छे लड़के हैं ही नहीं यार… फ़िल्मों में ही मिलते हैं!” इस बयान से यह साफ हो गया कि फातिमा इस समय सिंगल हैं और विजय वर्मा संग उनके रिलेशन की जो अफवाहें उड़ रही थीं, वो महज़ एक रूमर है।
View this post on Instagram
फातिमा ने बताए सफल रिश्ते के फ़ॉर्मूले
जब उनसे पूछा गया कि एक रिश्ता कैसे सफल होता है, तो फातिमा ने कहा, “एक सफल रिश्ता वही होता है जहाँ दोनों एक-दूसरे का सम्मान करें, एक-दूसरे की बात सुनें और बराबरी से समझौते करें। साझेदारी में आप खुद को खोए बिना रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं।”
वर्क फ्रंट पर व्यस्त हैं फातिमा
फातिमा सना शेख इस जुलाई में दो बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं:
Metro… In Dino (डायरेक्टर: अनुराग बसु) – यह फिल्म Life in a… Metro का स्प्रिचुअल सीक्वल है। इसमें वह अली फज़ल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
आप जैसा कोई (नेटफ्लिक्स ओरिजिनल) – इस फिल्म में फातिमा आर. माधवन के अपोज़िट दिखाई देंगी। फिल्म प्यार और रिश्तों की जटिलताओं पर आधारित है और इसे डायरेक्ट किया है विवेक सोनी ने।
For more news: Entertainment


