Salman Khan Cricket Team: सलमान खान ने इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) की नई दिल्ली फ्रेंचाइजी खरीदी, जिससे लीग को नई ऊर्जा मिली है। बॉलीवुड सुपरस्टार ने इंस्टाग्राम पर इस खबर की घोषणा की और क्रिकेट के प्रति अपने जुनून को व्यक्त किया।
Salman Khan Cricket Team: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) की नई दिल्ली टीम को खरीदकर इस लोकप्रिय टेनिस-बॉल टी10 क्रिकेट लीग में नया सफर शुरू कर दिया है। सलमान ने इस बड़ी घोषणा को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो के माध्यम से किया, जिसमें लिखा था, “स्वागत नहीं करोगी दिल्ली के ओनर का।”
आईएसपीएल की यह लीग देश की पहली और सबसे बड़ी टेनिस-बॉल टी10 क्रिकेट लीग है, जो पिछले दो सीज़न में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर चुकी है। इस लीग के तीसरे सीजन में सलमान खान के नेतृत्व में नई दिल्ली टीम मैदान में उतरेगी।
View this post on Instagram
सलमान खान ने इस मौके पर कहा, “क्रिकेट हर भारतीय गली की धड़कन है, और जब वही एनर्जी स्टेडियम तक पहुंचती है, तो आईएसपीएल जैसी लीग जन्म लेती है। मैं हमेशा इस खेल को लेकर जुनूनी रहा हूं और आईएसपीएल से जुड़कर बेहद खुश हूं। यह लीग ग्राउंड लेवल के क्रिकेट को बढ़ावा देती है और टैलेंटेड खिलाड़ियों को एक पावरफुल प्लेटफॉर्म प्रदान करती है।”
सलमान खान के जुड़ने से न केवल नई दिल्ली फ्रेंचाइजी को मजबूती मिलेगी, बल्कि पूरे लीग को नई ऊर्जा और पहचान भी मिलेगी। आईएसपीएल में पहले से ही कई बॉलीवुड और साउथ सुपरस्टार्स की टीमें शामिल हैं, जिनमें अमिताभ बच्चन (माझी मुंबई), सैफ अली खान और करीना कपूर खान (टाइगर्स ऑफ कोलकाता), अक्षय कुमार (श्रीनगर के वीर), सूर्या (चेन्नई सिंहम्स), ऋतिक रोशन (बैंगलोर स्ट्राइकर्स) और राम चरण (फाल्कन राइजर्स हैदराबाद) जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
सलमान ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, “आईएसपीएल के साथ सड़क से स्टेडियम तक क्रिकेट की यात्रा शुरू करने के लिए एक्साइटेड हूं। सीजन 3 के साथ दर्शक हमारी टीम को और करीब से जान पाएंगे और उनसे एक गहरा कनेक्शन बनेगा।”
For more news: Entertainment


