Esha Gupta Dating News: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने हार्दिक पांड्या के साथ अफेयर की खबरों पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। इंटरव्यू में उन्होंने कबूला कि दोनों के बीच बातचीत थी, लेकिन रिलेशनशिप तक बात नहीं पहुंची।
Esha Gupta Dating News: बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ अफेयर की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ किया कि दोनों के बीच कुछ महीनों तक बातचीत जरूर हुई थी, लेकिन यह रिश्ता कभी भी डेटिंग के स्तर तक नहीं पहुंचा।
ईशा का खुलासा – ‘कुछ वक्त तक बात कर रहे थे, लेकिन डेटिंग नहीं थी’
ईशा ने सिद्धार्थ कानन को दिए इंटरव्यू में कहा:, “हां, कुछ वक्त तक हम बात कर रहे थे। मुझे नहीं लगता कि हम डेटिंग कर रहे थे, लेकिन हम उस शायद ये काम करेगा या शायद नहीं वाली स्टेज में थे।” उन्होंने आगे कहा कि, “हम एक या दो बार मिले, और फिर बात वहीं खत्म हो गई। यह फुल डेटिंग फेज में कभी गया ही नहीं।”
क्या हो सकते थे हार्दिक-ईशा कपल? (Esha Gupta Dating News)
ईशा ने स्वीकार किया कि उन्हें लगा था कि शायद दोनों एक कपल बन सकते थे, लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था। “शायद ये हो सकता था, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ये होना था। उस वक्त हार्दिक पहले से ही कई विवादों का सामना कर रहे थे, और हमने बात करना बंद कर दिया।”
क्यों नहीं बनी बात? ईशा गुप्ता ने बताई वजह
ईशा गुप्ता ने दोनों के बीच बातचीत बंद होने की मुख्य वजह बताते हुए कहा, “हम दोनों एक-दूसरे के लिए सही नहीं थे। हर किसी का एक टाइप होता है और हम शायद एक-दूसरे के लिए सूटेबल नहीं थे।” उन्होंने कहा कि उन्हें लाइमलाइट से ज़्यादा परिवार और रियल लाइफ पसंद है, और यही वजह थी कि वे इस रिश्ते को आगे नहीं ले जा सकीं।
For more news: Entertainment


