Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्या रोनित रॉय ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में लौटेंगे? जानिए एक्टर ने क्या कहा और क्यों वो नए सीजन का हिस्सा नहीं हैं। पढ़ें पूरी डिटेल।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: एकता कपूर का सुपरहिट और पॉपुलर टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। इस बार शो का सीजन 2 लाया जा रहा है, जिसमें फिर से स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय की जोड़ी नजर आएगी। ये दोनों कलाकार पहले सीजन में भी तुलसी और मिहीर के आइकॉनिक रोल में छा गए थे। हालांकि, बाद में अमर के शो छोड़ने के बाद मिहीर की भूमिका में रोनित रॉय की एंट्री हुई थी, जिन्होंने इस किरदार को नई पहचान दी।
क्या सीजन 2 का हिस्सा होंगे रोनित रॉय?
हाल ही में रोनित रॉय ने बातचीत के दौरान शो में अपनी वापसी की अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने साफ किया कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में वो नजर नहीं आएंगे।
View this post on Instagram
रोनित रॉय ने क्या कहा?
रोनित रॉय ने कहा, “मैं खुश हूं कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का नया सीजन आ रहा है। दुर्भाग्य से मैं इसका हिस्सा नहीं हूं, लेकिन यह शो हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहेगा। मैंने आठ साल तक इस शो के साथ काम किया है और इसकी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी। मैं मेकर्स और पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं और शो देखने के लिए उत्साहित हूं।”
क्या फिर से टीवी पर लौटेंगे रोनित रॉय?
इस सवाल पर रोनित रॉय ने कहा कि वह लंबे समय तक चलने वाले टीवी शोज़ करने से हिचकिचाते नहीं हैं, लेकिन टीवी इंडस्ट्री में अब बहुत कुछ बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा, “मैं टीवी से दूर नहीं हूं, लेकिन पिछले 25 सालों में काफी बदलाव आए हैं। जब ये माध्यम खुद को रिफाइन कर लेगा और कुछ नई चीज़ें होंगी, तब मैं जरूर वापसी करूंगा। फिलहाल मैं अपनी जगह खुश हूं।”
For more news: Entertainment


