Vivo T4 Lite 5G Launch Date: Vivo T4 Lite 5G भारत में 24 जून को लॉन्च होगा। जानें इस बजट 5G फोन के खास फीचर्स, बड़ी 6,000mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और संभावित कीमत।
Vivo T4 Lite 5G Launch Date in India: Vivo अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Vivo T4 Lite 5G भारत में 24 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Vivo T3 Lite 5G का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स शामिल हैं।
Vivo T4 Lite 5G के खास फीचर्स
Vivo T4 Lite 5G में नया MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो पावरफुल और एफिशिएंट चिपसेट के तौर पर जाना जाता है। इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच की बड़ी और ब्राइट डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक है। साथ ही, यह स्क्रीन TÜV Rheinland सर्टिफाइड है, जो आपकी आंखों को हानिकारक ब्लू लाइट से बचाता है।
दमदार 6,000mAh बैटरी
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,000mAh बैटरी है, जो Vivo के इस प्राइस सेगमेंट में पहली बार दी जा रही है। कंपनी के अनुसार, यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 70 घंटे म्यूजिक प्ले, 19 घंटे गेमिंग और 22 घंटे वीडियो स्ट्रीमिंग का साथ दे सकती है।
कैमरा और डिजाइन
Vivo T4 Lite 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो क्वालिटी इमेज क्लिक करने में सक्षम है। फोन को दो स्टाइलिश कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा, जिसका डिजाइन खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
स्टोरेज और कनेक्टिविटी
यह स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है और इसकी स्टोरेज क्षमता को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। जिससे आप बड़ी संख्या में फोटोज, वीडियो और ऐप्स आसानी से स्टोर कर सकते हैं।
कहां से करें खरीदारी?
Vivo T4 Lite 5G को आप Flipkart, Vivo की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।
अनुमानित कीमत
Vivo ने अभी इस फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि इसकी कीमत ₹10,000 के करीब होगी। यह Vivo का अब तक का सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन साबित हो सकता है। इस फोन की तुलना iQOO Z10 Lite 5G से भी की जा रही है, जिसकी कीमत ₹9,999 है।
For more news: Technology


