Ground Zero OTT Release: इमरान हाशमी की सच्ची घटना पर आधारित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ अब Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो रही है। जानिए फिल्म की कहानी, कास्ट और रिलीज डिटेल्स।
Ground Zero OTT Release: बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी की देशभक्ति से भरपूर एक्शन-थ्रिलर फिल्म “ग्राउंड जीरो” अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए उपलब्ध है। यह फिल्म आज, यानी 20 जून 2025 से Amazon Prime Video पर ग्लोबली स्ट्रीम हो रही है।
फिल्म ने सिनेमाघरों में 25 अप्रैल 2025 को दस्तक दी थी, और अब इसे 240+ देशों और क्षेत्रों में एक साथ देखा जा सकता है।
Ground Zero Movie Details: दमदार कास्ट और रियल बेस्ड स्टोरी
डायरेक्टर: तेजस प्रभा विजय देवस्कर
प्रोड्यूसर: रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर (Excel Entertainment)
मुख्य कलाकार: इमरान हाशमी, साईं तम्हणकर, जया हुसैन, मुकेश तिवारी
क्या है ग्राउंड जीरो की कहानी?
Ground Zero Movie Story कश्मीर के संवेदनशील माहौल में सेट की गई है और यह एक सच्ची घटना से प्रेरित है। फिल्म की कहानी BSF अफसर नरेंद्र नाथ धर दुबे और उनकी टीम की 2001 के संसद हमले के मास्टरमाइंड की तलाश के मिशन पर आधारित है। यह दो साल चले एक खतरनाक और थ्रिलिंग ऑपरेशन की गवाही देती है।
View this post on Instagram
देशभक्ति, जज्बा और बलिदान की कहानी
फिल्म आतंकवाद के खिलाफ भारत की सुरक्षा एजेंसियों के संघर्ष, हिम्मत और सूझबूझ को बखूबी दर्शाती है। इमरान हाशमी इस फिल्म में एक ऐसे ऑफिसर के रूप में नजर आते हैं जो देश के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। फिल्म की सिनेमेटोग्राफी, स्क्रिप्ट और इमोशनल एलिमेंट्स दर्शकों को झकझोर कर रख देते हैं।
Ground Zero अब प्राइम वीडियो पर देखें
Release Date: 20 जून 2025
Streaming On: Amazon Prime Video
Available In: 240+ Countries
Language: Hindi (with multi-language subtitles)
क्यों देखें Ground Zero?
रियल इवेंट्स पर आधारित थ्रिलिंग कहानी
इमरान हाशमी की दमदार परफॉर्मेंस
देशभक्ति से लबरेज इमोशनल ड्रामा
ग्लोबल ओटीटी प्रीमियर
For more news: Entertainment


