Sitaare Zameen Par Release Date: Aamir Khan की ‘Sitaare Zameen Par’ को पहले दिन कम ओपनिंग की उम्मीद, क्या Laal Singh Chaddha जितना भी नहीं कर पाएगी कलेक्शन? जानिए रिपोर्ट।
Sitaare Zameen Par Release Date: आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे आमिर खान को लेकर फैंस में ज़बरदस्त उत्साह है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स और एडवांस बुकिंग ट्रेंड्स कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं।
Aamir Khan की वापसी – लेकिन Box Office ट्रेंड कर रहा निराश
‘Sitaare Zameen Par’ में आमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी उन 10 दिव्यांग बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके कोच की भूमिका आमिर निभा रहे हैं। ट्रेलर को लेकर ऑडियंस ने सकारात्मक रिस्पॉन्स दिया, लेकिन एडवांस बुकिंग और पहले दिन के अनुमानित कलेक्शन थोड़े कमजोर नजर आ रहे हैं।
क्या ‘Laal Singh Chaddha’ जितना भी नहीं कर पाएगी कमाई?
ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘सितारे जमीन पर’ का पहले दिन का कलेक्शन सिर्फ 5 से 6 करोड़ रुपए तक रहने की संभावना है। कुछ रिपोर्ट्स यह भी दावा कर रही हैं कि यह आंकड़ा 10-11 करोड़ तक पहुंच सकता है, लेकिन यह अभी भी आमिर की पिछली फिल्म ‘Laal Singh Chaddha’ से पीछे रहेगा, जिसने पहले दिन 11.70 करोड़ की कमाई की थी।
एडवांस बुकिंग में अब तक कितनी हुई कमाई?
Box Office डेटा ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, ‘Sitaare Zameen Par’ ने एडवांस बुकिंग से अब तक ₹4.35 करोड़ की कमाई की है, जिसमें 50869 टिकट्स की बिक्री हुई है:
हिंदी: 41,195 टिकट्स
तेलुगू: 8,647 टिकट्स
तमिल: 1,027 टिकट्स
प्रमोशन में जुटे हैं Aamir Khan
आमिर खान इस फिल्म के मार्केटिंग और प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वे कई शहरों में इवेंट्स और इंटरव्यूज कर रहे हैं। हालांकि फिल्म की एडवांस बुकिंग रफ्तार नहीं पकड़ पाई है, लेकिन वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है।
For more news: Entertainment


