Jasmine Bhasin Lip Surgery Trolls: Jasmine Bhasin को लिप सर्जरी को लेकर किया गया ट्रोल, एक्ट्रेस ने कहा – “इंजेक्शन नहीं, फिल्टर है।” जानें कैसे जवाब देकर जीता फैंस का दिल।
Jasmine Bhasin Lip Surgery Trolls: टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन अपने बेबाक और मस्तीभरे अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली जैस्मिन को हाल ही में एक यूजर ने लिप सर्जरी को लेकर ट्रोल किया, जिस पर एक्ट्रेस ने बेहद स्मार्ट और मजेदार जवाब देकर ट्रोल को चुप करा दिया।
बर्थडे वीडियो पर ट्रोलिंग, जैस्मिन का जवाब वायरल
जैस्मिन इन दिनों अपने बर्थडे को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं और उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक फन वीडियो शेयर किया। वीडियो में जैस्मिन मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं और कैप्शन में उन्होंने लिखा, “Mood… क्योंकि मेरे बर्थडे में 10 दिन बचे हैं!” वीडियो पर एक यूज़र ने कमेंट किया, “लगता है जैस्मिन ने अपर लिप्स में इंजेक्शन लगवाया है।” जिसका जवाब देते हुए जैस्मिन ने लिखा, “इंजेक्शन नहीं है, फिल्टर है।” उनके इस जवाब पर फैंस जमकर तालियां बजा रहे हैं। किसी ने लिखा, “बिल्कुल सही जवाब दिया“, तो किसी ने कहा, “स्मार्ट एंड क्लासी रिप्लाई!“
View this post on Instagram
जैस्मिन का स्टैंड – “बॉडी आपकी है, जो चाहें करें”
एक पुराने इंटरव्यू में जैस्मिन भसीन ने सर्जरी और पर्सनल चॉइस को लेकर कहा था, “ये आपकी बॉडी है और आप इसके साथ जो चाहें करने के लिए पूरी तरह फ्री हैं।” उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर बहुत पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।
अली गोनी के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए कश्मीर रवाना
जैस्मिन अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ कश्मीर में बर्थडे मनाने के लिए निकल चुकी हैं। उन्होंने फ्लाइट से अली के साथ एक सेल्फी भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जो तेजी से वायरल हो रही है। दोनों कपल साथ में व्लॉग्स के जरिए फैंस को अपनी जिंदगी की झलकियां भी दिखाते रहते हैं।
इन दिनों किस शो में नजर आ रही हैं जैस्मिन?
फिलहाल जैस्मिन भसीन करण जौहर के शो ‘The Traitors’ में नजर आ रही हैं और उन्हें दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। शो में उनका कॉन्फिडेंस और नेचुरल चार्म ऑडियंस को खूब पसंद आ रहा है।
For more news: Entertainment


