Sitaare Zameen Par OTT Update: आमिर खान की ‘सितारे ज़मीन पर’ ओटीटी पर रिलीज़ नहीं होगी। 120 करोड़ की डील ठुकराई, फिल्म सिर्फ थिएटर और बाद में यूट्यूब पर पेड फॉर्मेट में आएगी।
Sitaare Zameen Par OTT Update: आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ (Sitaare Zameen Par) 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए तैयार है। लेकिन जहां दर्शक थिएटर के बाद ओटीटी रिलीज़ का इंतजार करते हैं, वहीं आमिर खान ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए फिल्म को किसी भी OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ करने से मना कर दिया है।
OTT Release से किया इनकार, YouTube पर होगी रिलीज – लेकिन पेड में!
आमतौर पर बॉलीवुड फिल्में थिएटर में रिलीज़ के 8 हफ्तों बाद अमेज़न प्राइम, नेटफ्लिक्स या जियोसिनेमा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर आती हैं। लेकिन आमिर खान ने इस ट्रेंड को तोड़ते हुए कहा है कि ‘Sitaare Zameen Par OTT पर नहीं आएगी’।
आमिर का कहना है कि वे फिल्म को बाद में YouTube पर जरूर रिलीज़ करेंगे लेकिन वो भी पेड फॉर्मेट में होगी। यानी फ्री में नहीं देख पाएंगे।
Amazon Prime की ₹120 करोड़ की डील ठुकराई
ट्रेड एक्सपर्ट कोमल नाहटा के अनुसार, आमिर खान ने Amazon Prime Video की ₹120 करोड़ की डील को रिजेक्ट कर दिया है। उनके मुताबिक आमिर का मकसद पैसा कमाना नहीं, बल्कि फिल्म रिलीज़ के फॉर्मेट को बदलना है।
आमिर का ये फैसला भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक गेम-चेंजर मूव माना जा रहा है।
Sitaare Zameen Par: क्या है फिल्म की कहानी?
यह फिल्म 2007 की Taare Zameen Par का अगला अध्याय मानी जा रही है।
फिल्म में आमिर खान एक कोच की भूमिका निभा रहे हैं।
उनके साथ जेनेलिया डिसूजा फीमेल लीड में नजर आएंगी।
फिल्म में 10 दिव्यांग बच्चों की प्रेरणादायक कहानी दिखाई जाएगी।
हाल ही में फिल्म को CBFC से U/A 13+ सर्टिफिकेट मिल चुका है, कुछ शब्दों और सीन में बदलाव के बाद।
For more news: Entertainment


