Laughter Chefs Season 2 के सेमी फिनाले में दिव्यांका त्रिपाठी और श्रद्धा आर्या बनेंगी स्पेशल गेस्ट, शो में लगाएँगी ग्लैमर और मस्ती का तड़का।
Laughter Chefs Season 2 Semi Finale Update: टीवी का सबसे एंटरटेनिंग और यूनिक शो Laughter Chefs Season 2 अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। कुकिंग और कॉमेडी का मजेदार कॉम्बिनेशन पेश करने वाला यह शो शुरू से ही दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। अब जैसे-जैसे शो अपने क्लाइमेक्स के करीब पहुंच रहा है, वैसे-वैसे इसमें सरप्राइज़ और भी दिलचस्प होते जा रहे हैं।
Semi Finale में Special Guests होंगी Divyanka Tripathi और Shraddha Arya
लेटेस्ट अपडेट्स के मुताबिक, Laughter Chefs 2 के सेमी फिनाले एपिसोड की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इस खास मौके पर टीवी की दो बड़ी एक्ट्रेसेस दिव्यांका त्रिपाठी (Ye Hai Mohabbatein फेम) और श्रद्धा आर्या (Kundali Bhagya फेम) स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आएंगी।
इन दोनों ग्लैमरस सितारों की मौजूदगी से शो को एक नया चार्म मिलने वाला है। दोनों एक्ट्रेसेस अपनी स्टाइल और एंटरटेनिंग अंदाज से शो में चार चांद लगाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
View this post on Instagram
क्या है Laughter Chefs Show की खासियत?
Laughter Chefs एक ऐसा शो है जहां टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय सितारे शेफ की भूमिका निभाते हैं। कोई प्रोफेशनल शेफ नहीं, बल्कि सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स जैसे:
भारती सिंह
कृष्णा अभिषेक
अंकिता लोखंडे
रुबिना दिलैक
एल्विश यादव
करण कुंद्रा
ये सभी न सिर्फ खाना बनाते हैं बल्कि कॉमेडी, चैलेंजेस और मनोरंजन से भरपूर माहौल भी बनाते हैं।
Laughter Chefs Season 2 Finale जल्द होगा ऑनएयर
शो अब अपने फिनाले की ओर है, और सेमी फिनाले में दिव्यांका और श्रद्धा की एंट्री इसे और खास बना देगी। फैंस पहले से ही इन एक्ट्रेसेस को स्क्रीन पर साथ देखने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
For more news: Entertainment


