Govinda Ssunita Divorce Rumors: गोविंदा की पत्नी Ssunita Ahuja ने इंस्टाग्राम से सरनेम हटाया। तलाक की अटकलों पर चुप्पी तोड़ी, कहा- न्यूमरोलॉजी के लिए किया नाम में बदलाव।
Govinda Ssunita Divorce Rumors: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से सरनेम ‘आहूजा’ हटा दिया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके और गोविंदा के रिश्ते में दरार और तलाक की अटकलें फिर से जोर पकड़ने लगीं।
सरनेम हटाने पर सुनीता का बयान
ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में सुनीता ने तलाक की खबरों को अफवाह बताया और स्पष्ट किया कि उन्होंने न्यूमरोलॉजी के कारण नाम में बदलाव किया है। उन्होंने कहा, “मैंने अपने नाम में एक एक्स्ट्रा ‘S’ जोड़ा है और सरनेम हटाया है क्योंकि मैं नेम और फेम चाहती हूं। इसमें कुछ गलत नहीं है। कौन नहीं चाहता नाम और शोहरत?”
तलाक की खबरों पर क्या कहा?
सुनीता ने गोविंदा के साथ संबंधों को लेकर कहा, “हम एक खुशहाल परिवार हैं। जब तक हम दोनों में से कोई आधिकारिक बयान नहीं देता, तब तक ऐसी खबरों पर ध्यान न दें। सरनेम तभी हटता है जब आप दुनिया छोड़ देते हैं। मैं आज भी आहूजा हूं।”
गोविंदा और सुनीता की लव स्टोरी
सुनीता और गोविंदा ने 1987 में लव मैरिज की थी। उनके दो बच्चे हैं—एक बेटा और एक बेटी। पिछले कुछ समय से दोनों की पर्सनल लाइफ को लेकर अफवाहें लगातार सुर्खियों में रही हैं, खासकर गोविंदा के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर।
For more news: Entertainment


