Anupama Upcoming Episode: अनुपमा का नया ‘धुलाई वुमेन’ अवतार, प्रार्थना की प्रेग्नेंसी और शाह हाउस में मचा बवाल। जानिए शो के नए ट्विस्ट।
Anupama Upcoming Episode: Star Plus का सुपरहिट शो “अनुपमा” (Anupama) हर हफ्ते नए ट्विस्ट और इमोशनल ड्रामा के साथ दर्शकों का दिल जीत रहा है। आने वाले एपिसोड में अनुपमा का रौद्र रूप देखने को मिलने वाला है, जहां वह अन्याय के खिलाफ डटकर खड़ी होगी। इस बार वह बनेगी ‘धुलाई वुमेन’ और अपने दुश्मनों को सबक सिखाएगी।
अनुपमा का अगला कदम: अत्याचार के खिलाफ अकेले उतरेगी मैदान में
मुंबई में सरिता ताई पर हो रहे अत्याचार को देख अनुपमा का धैर्य टूट जाएगा और वह अपने संकल्प को तोड़कर सरिता ताई के शराबी पति की जमकर पिटाई करेगी। इस दौरान अनुपमा खुद को ‘धुलाई वुमेन’ कहेगी, जो हर ज़ुल्म के खिलाफ लड़ेगी। उसका यह रूप देखकर सरिता का पति बुरी तरह डर जाएगा।
प्रार्थना की प्रेग्नेंसी से शाह और कोठारी हाउस में मचेगा हड़कंप
आने वाले एपिसोड में वसुंधरा कोठारी हाउस पहुंचेगी और सबके सामने खुलासा करेगी कि प्रार्थना प्रेग्नेंट है और वह अंश के बच्चे की मां बनने वाली है। यह सुनकर पूरे परिवार में सनसनी फैल जाएगी। ख्याति और वसुंधरा, दोनों राही के सामने अनुपमा को ज़िम्मेदार ठहराते हुए ताने मारेंगी।
परी, माही और राही आएंगे अंश के समर्थन में
गौतम और वसुंधरा की बातों को सुनकर राही, माही और परी भड़क उठेंगी और अंश का समर्थन करेंगी। उनका कहना होगा कि अंश कभी ऐसा कदम उठा ही नहीं सकता। वहीं, ख्याति कहेगी कि यह सब अनुपमा की शय के कारण हुआ है।
पराग की फटकार से हिल जाएगी वसुंधरा और ख्याति
इन सबके बाद पराग का गुस्सा फूट पड़ेगा। वह वसुंधरा और ख्याति को डांटेगा और पूछेगा कि उन्होंने बिना सोचे-समझे शाह हाउस जाकर प्रार्थना पर आरोप क्यों लगाए। पराग यह भी कहेगा कि शांतिपूर्वक बात करने के बजाय वसुंधरा ने परिवार की इज्जत को खतरे में डाला।
बा का अल्टीमेटम, प्रार्थना का शाह हाउस छोड़ने का फैसला
बा भी प्रार्थना को कड़वे शब्द सुनाएगी और साफ कहेगी, “या तो ये लड़की इस घर में रहेगी, या मैं। “इससे दुखी होकर प्रार्थना शाह हाउस छोड़ने का फैसला कर लेगी। किंजल उसे रोकने की कोशिश करेगी लेकिन वह नहीं मानेगी।
पाखी करेगी राही को सावधान, राही देगी करारा जवाब
दूसरी ओर, पाखी कोठारी हाउस पहुंचेगी और राही को प्रेम और माही की नजदीकियों को लेकर चेतावनी देगी। लेकिन राही उसे मुंहतोड़ जवाब देगी।
For more news: Entertainment


