Android 16 Update में अब Blinkit, Zomato, Uber जैसी ऐप्स की लाइव ट्रैकिंग सीधे नोटिफिकेशन में मिलेगी। साथ ही मिलेगा बेहतर सिक्योरिटी फीचर, HDR स्क्रीनशॉट और डेस्कटॉप जैसा एक्सपीरियंस।
Android 16 Update: गूगल ने अपना लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 लॉन्च कर दिया है, और इसमें यूजर्स को कुछ बेहद स्मार्ट और यूजर-फ्रेंडली फीचर्स मिले हैं। खासकर Blinkit, Zepto, Zomato और Uber जैसे ऐप्स के लिए अब बार-बार ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि रियल टाइम अपडेट्स अब सीधे नोटिफिकेशन बार में दिखाई देंगी।
Blinkit-Zepto वाले कहां पहुंचे? अब सीधा नोटिफिकेशन में देखिए
Android 16 का सबसे चर्चित फीचर “Real-Time Notification Updates” है, जिसके जरिए यूजर्स को अब डिलीवरी स्टेटस या कैब लोकेशन देखने के लिए ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चाहे Blinkit का ऑर्डर हो या Uber की कैब, अब आपको लाइव ट्रैकिंग सीधे फोन की नोटिफिकेशन स्क्रीन पर दिखेगी।
स्कैम कॉल्स और खतरनाक ऐप्स से मिलेगी बेहतर सुरक्षा (Android 16 Update)
Android 16 में सुरक्षा को भी और पावरफुल बनाया गया है। नए Advanced Protection Features की मदद से यूजर्स को स्कैम कॉल्स, स्पैम और मालिशियस ऐप्स से अलर्ट मिलेंगे। इसके अलावा, एक ही ऐप के कई नोटिफिकेशन अब Grouped Notifications के रूप में दिखेंगे जिससे स्क्रीन क्लटर कम होगा।
डेस्कटॉप जैसा एक्सपीरियंस मोबाइल स्क्रीन पर
Android 16 में जो नया फीचर काफी सुर्खियों में है, वो है Desktop Windowing सपोर्ट। यह फीचर आपको एक साथ मल्टीपल ऐप्स को स्क्रीन पर ओपन करने की सुविधा देता है – जैसे कंप्यूटर या लैपटॉप पर करते हैं। शुरुआत में यह कुछ डिवाइसेज़ के लिए ही उपलब्ध होगा लेकिन भविष्य में टैबलेट्स और एक्सटर्नल डिस्प्ले वाले फोनों के लिए भी रोलआउट होगा।
HDR Screenshot और बूस्टेड मल्टीटास्किंग
नए अपडेट में HDR Quality Screenshot की सुविधा भी दी गई है, जिससे स्क्रीनशॉट अब पहले से ज्यादा शार्प और क्लियर होंगे। यह फीचर खासकर टैबलेट यूजर्स और मल्टीटास्किंग करने वालों के लिए बेहद उपयोगी है। साथ ही, Android 16 में प्रोडक्टिविटी से जुड़े कई और सुधार भी किए गए हैं।
Android 16 किन फोनों को मिलेगा सबसे पहले?
Android 16 अपडेट सबसे पहले Google Pixel Devices के लिए उपलब्ध किया गया है:
Pixel 6, 6a, 6 Pro
Pixel 7, 7a, 7 Pro
Pixel 8, 8a, 8 Pro
Pixel Fold और Pixel Tablet
आने वाली Pixel 9 Series में यह प्री-इंस्टॉल होगा
जल्द ही Samsung, OnePlus, Xiaomi, OPPO, Vivo जैसी कंपनियां भी Android 16 को अपने फोनों में रोलआउट करेंगी।
For more news: Technology


