Hera Pheri 3 controversy: Hera Pheri 3 से बाहर हुए परेश रावल! जानें बाबूराव के किरदार को लेकर एक्टर का बयान और क्या अब पंकज त्रिपाठी निभाएंगे ये रोल?
Hera Pheri 3 controversy: बॉलीवुड की सबसे चर्चित और लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘हेरा फेरी’ का तीसरा पार्ट एक बार फिर सुर्खियों में है। लेकिन इस बार वजह फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि एक अहम किरदार की संभावित अनुपस्थिति है। क्या बाबूराव गणपतराव आप्टे के रोल में नजर नहीं आएंगे परेश रावल? इस सवाल का जवाब खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर दिया है।
फैन की अपील पर परेश रावल ने दिया जवाब
हाल ही में एक फैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में Twitter) पर परेश रावल से गुज़ारिश की कि वह ‘हेरा फेरी 3’ ना छोड़ें और लिखा – “सर, एक बार फिर सोचिए… आप इस फिल्म के हीरो हैं।”
इस पर परेश रावल ने संक्षिप्त लेकिन भावुक प्रतिक्रिया देते हुए जवाब दिया – “नहीं… हेरा फेरी में तीन हीरो हैं।” इस जवाब से यह स्पष्ट हो गया कि परेश रावल ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा नहीं हैं और उन्होंने अपना फैसला बदलने से इंकार कर दिया है।
NO … There are Three Heroes in Hera Pheri . 🙏❤️ https://t.co/k7naUD5jiC
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) June 9, 2025
क्यों छोड़ी परेश रावल ने Hera Pheri 3? (Hera Pheri 3 controversy)
सूत्रों के मुताबिक, परेश रावल और फिल्म के निर्माताओं के बीच वित्तीय और कानूनी विवाद सामने आए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, परेश रावल को फिल्म से बाहर किए जाने के बाद अक्षय कुमार द्वारा कानूनी कार्रवाई की गई थी। जवाब में, परेश रावल ने साइनिंग अमाउंट को ब्याज सहित लौटाया, जिससे साफ है कि मामला सिर्फ क्रिएटिव डिफरेंस का नहीं, बल्कि एक गंभीर विवाद का था।
अब कौन निभाएगा बाबूराव का रोल?
परेश रावल के हटने के बाद सबसे बड़ा सवाल ये है कि बाबूराव का आइकॉनिक किरदार कौन निभाएगा? फैंस के बीच सोशल मीडिया पर पंकज त्रिपाठी का नाम सबसे आगे चल रहा है। उनकी कॉमिक टाइमिंग और वर्सेटाइल एक्टिंग को देखते हुए, उन्हें इस रोल का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। हालांकि, फिल्म के निर्माताओं की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
हेरा फेरी 3 से फैंस की बड़ी उम्मीदें
‘हेरा फेरी’ (2000) और ‘फिर हेरा फेरी’ (2006) ने बॉलीवुड में कॉमेडी की परिभाषा बदल दी थी। राजू, श्याम और बाबूराव की तिकड़ी दर्शकों के दिलों में आज भी जिंदा है। ऐसे में जब ओरिजिनल तिकड़ी टूटती नजर आती है, तो फैंस की नाराज़गी लाज़मी है।
For more news: Entertainment


