Housefull 5 Release Date: Housefull 5 ने रिलीज से पहले 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर बनाई रिकॉर्ड, अक्षय कुमार की इस कॉमेडी फिल्म के दो अलग-अलग क्लाइमेक्स होंगे। जानें फिल्म की खास बातें और बॉक्स ऑफिस टक्कर।
Housefull 5 Release Date: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘हाउसफुल 5’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। मल्टी स्टारकास्ट और जबरदस्त कॉमेडी के लिए जानी जाने वाली यह फिल्म एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ रही है। 5,000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होने वाली यह फिल्म रिलीज से पहले ही 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। आइए जानें कैसे हुई यह कमाल की कमाई।
100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कैसे हुई? (Housefull 5 Release Date)
‘हाउसफुल 5’ का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है और इस फिल्म का बजट लगभग 375 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। जिसमें से प्रोडक्शन कॉस्ट लगभग 225 करोड़ रुपये है। यह अब तक की सबसे महंगी कॉमेडी फिल्म भी बन गई है।
रिलीज से पहले फिल्म ने सैटेलाइट राइट्स, डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स, म्यूजिक डील्स जैसी नॉन-थिएट्रिकल कमाई से 135 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इससे फिल्म को पहले ही एक मजबूत फाइनेंशियल सपोर्ट मिल चुका है।
View this post on Instagram
बॉक्स ऑफिस पर होगा टक्कर
‘हाउसफुल 5’ का मुकाबला मणिरत्नम निर्देशित और कमल हासन स्टारर फिल्म ‘ठग लाइफ’ से होगा। हालांकि इस क्लैश के बावजूद ‘हाउसफुल 5’ ने भारी स्क्रीन काउंट हासिल कर लिया है जो फिल्म के लिए पॉजिटिव संकेत हैं।
फिल्म के दो अलग-अलग क्लाइमेक्स
‘हाउसफुल 5’ को और भी खास बनाने के लिए मेकर्स ने एक अनोखा एक्सपेरिमेंट किया है। इस फिल्म के दो वर्जन होंगे, जिनमें मर्डर-मिस्ट्री प्लॉट में अलग-अलग हत्यारा होगा। इस नए कॉन्सेप्ट ने फैंस के बीच फिल्म की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है।
कलेक्शन और भविष्य
फिल्म को हिट बनाने के लिए इसे दुनियाभर में कम से कम 325 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना होगा। इतनी बड़ी स्क्रीन पर रिलीज और एडवांस बुकिंग के चलते इसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की उम्मीद है।
‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज से पहले ही 100 करोड़ से ऊपर की कमाई कर अपने बड़े बजट को कवर कर लिया है। अक्षय कुमार और मल्टी स्टारकास्ट वाली यह कॉमेडी फिल्म इस साल की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। दो अलग-अलग एंडिंग के साथ फिल्म की कहानी दर्शकों को थिएटर में बांधे रखने का पूरा मौका देती है।
For more news: Entertainment


