Stolen Movie Review: अभिषेक बनर्जी की ‘Stolen’ अब Prime Video पर रिलीज। 90 मिनट की दमदार थ्रिलर जिसमें है शानदार एक्टिंग, कमाल की कहानी और तगड़ा निर्देशन।
Stolen Movie Review: Amazon Prime Video पर आज (4 जून 2025) रिलीज हुई अभिषेक बनर्जी की फिल्म ‘Stolen’ एक ऐसी थ्रिलर है जो दर्शकों का दिल, दिमाग और नींद सब कुछ चुरा लेती है। यह 90 मिनट की फिल्म शुरुआत से लेकर आखिरी सीन तक आपको स्क्रीन से बांधे रखती है। क्राइम, इमोशन और सस्पेंस का ऐसा मिश्रण लंबे समय बाद देखने को मिला है।
फिल्म की कहानी (Stolen Movie Review)
फिल्म की कहानी दो भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है। एक भाई स्टेशन पर अपने भाई को लेने आता है, लेकिन इसी दौरान एक महिला का बच्चा चोरी हो जाता है। शुरुआती शक उन्हीं पर जाता है, लेकिन इसके बाद जो मोड़ कहानी में आता है, वो दर्शकों को झकझोर कर रख देता है। दोनों भाई उस महिला की मदद करने की ठान लेते हैं और फिल्म एक बेहद इमोशनल और थ्रिलिंग सफर पर निकल जाती है।
एक्टिंग परफॉर्मेंस
अभिषेक बनर्जी ने अपने अभिनय से एक बार फिर साबित कर दिया कि वे इंडस्ट्री के सबसे अंडररेटेड लेकिन बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं।
शुभम वर्धन ने भी अपने किरदार को बखूबी निभाया है – उनके और अभिषेक के बीच की कैमिस्ट्री देखने लायक है।
Mia Maelzer ने झूंपा के किरदार में जबरदस्त काम किया है। उनकी परफॉर्मेंस दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने में पूरी तरह सफल होती है।
डायरेक्शन और राइटिंग
फिल्म का निर्देशन करण तेजपाल ने किया है, जबकि स्क्रिप्ट उन्होंने गौरव ढींगरा और स्वप्निल सालकर के साथ मिलकर लिखी है। राइटिंग टाइट है और डायरेक्शन इतना मजबूत है कि एक भी सीन गैरजरूरी नहीं लगता। फिल्म में कोई मसाला, ग्लैमर या बड़े बजट का तामझाम नहीं है, फिर भी ये कंटेंट के दम पर कमाल कर जाती है।
क्यों देखें ये फिल्म?
Stolen को Venice Film Festival समेत कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में सराहा जा चुका है।
फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स में अनुराग कश्यप, किरण राव, विक्रमादित्य मोटवानी और निखिल आडवाणी जैसे दिग्गज शामिल हैं।
90 मिनट की इस फिल्म में जबरदस्त थ्रिल, दमदार एक्टिंग और शानदार स्क्रीनप्ले है जो दर्शकों को पूरी तरह जोड़े रखती है।
अगर आप थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं और कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा को पसंद करते हैं, तो ‘Stolen’ को बिल्कुल मिस न करें। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव लेकर आई है, जो आपके समय के हर मिनट का पूरा मूल्य देती है।
For more news: Entertainment


