Bigg Boss 19 Update: क्या Vikram Singh Chauhan होंगे Bigg Boss 19 का हिस्सा? एक्टर ने अफवाहों पर रिएक्शन दिया, जानें नया सीज़न कब शुरू होगा और क्या होंगे बदलाव।
Bigg Boss 19 Update: टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस अब अपने 19वें सीज़न की तैयारी में जुट चुका है। फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं कि इस बार कौन से सितारे इस विवादित घर का हिस्सा बनेंगे। वहीं एक नाम जो इन दिनों सुर्खियों में है वो है विक्रम सिंह चौहान का। लेकिन क्या वो सच में शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं? आइए जानें।
Bigg Boss 19 कब होगा शुरू?
रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बॉस 19 जुलाई 2025 में ऑनएयर हो सकता है। होस्ट सलमान खान जून में शो का प्रोमो शूट करेंगे। वहीं इस बार Bigg Boss OTT 4 नहीं आएगा। पूरे सीज़न की अवधि करीब 5.5 महीने रखी गई है, जो पिछले सीज़न की तुलना में ज्यादा लंबी होगी।
Vikram Singh Chauhan ने बिग बॉस को लेकर दी प्रतिक्रिया
टीवी शो ‘ये जादू है जिन्न का’ से लोकप्रिय हुए एक्टर विक्रम सिंह चौहान के बारे में अफवाह थी कि उन्हें बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है। लेकिन विक्रम ने खुद इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। “यह खबर फेक है। मुझे शो के लिए अप्रोच नहीं किया गया है और मैं बिग बॉस 19 का हिस्सा नहीं हूं,” – विक्रम ने India Forums से बातचीत में कहा।
इस बार नहीं होंगे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
मेकर्स इस बार शो के फॉर्मेट में बदलाव करने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 19 में यूट्यूबर्स या सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को जगह नहीं दी जाएगी। कंटेस्टेंट्स केवल टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से लिए जाएंगे, ताकि शो की क्वालिटी और स्टार अपील को बरकरार रखा जा सके।
पहले पोस्ट ने फैंस को किया था कंफ्यूज
कुछ दिन पहले चैनल की ओर से एक आंख की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई थी, जिससे फैंस में कंफ्यूजन फैल गया था कि यह पोस्ट Bigg Boss 19 से जुड़ा है या फिर Naagin 7 से। इस टीज़र पर हजारों कमेंट्स आए और यूज़र्स ने तरह-तरह के कयास लगाए।
For more news: Entertainment


