Deepika Padukone Glamorous Look: Spirit फिल्म विवाद के बीच दीपिका पादुकोण का रेड गाउन लुक वायरल। फैंस ने किया समर्थन—‘हम आपके साथ हैं’। देखें उनकी लेटेस्ट ग्लैमरस फोटोज।
Deepika Padukone Glamorous Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर अपने स्टाइलिश अवतार को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दीपिका की कुछ नई ग्लैमरस फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वो रेड गाउन में कहर ढाती नजर आ रही हैं। यह लुक उन्होंने स्वीडन के स्टॉकहोम में एक जूलरी ब्रांड के इंटरनेशनल इवेंट के दौरान फ्लॉन्ट किया।
Spirit फिल्म विवाद के बीच दीपिका का स्टाइल स्टेटमेंट
दीपिका इन दिनों फिल्म ‘Spirit’ और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के साथ हुए विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि संदीप ने दीपिका को फिल्म से बाहर कर दिया, जिसके पीछे कथित तौर पर उनका “अनप्रोफेशनल बिहेवियर” वजह बना। वहीं, स्क्रिप्ट लीक को लेकर भी संदीप ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की, हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर दीपिका का नाम नहीं लिया।
मुश्किल हालात में क्या करती हैं दीपिका?
इस पूरे विवाद के बीच दीपिका ने स्टॉकहोम इवेंट में अपनी सोच और मानसिक मजबूती को लेकर एक बयान दिया। उन्होंने कहा: “जब मैं किसी कॉम्प्लिकेटेड या मुश्किल सिचुएशन में होती हूं, तो मैं अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनती हूं। जो फैसला मुझे मानसिक शांति देता है, मैं उसी के साथ खड़ी होती हूं। यही वो समय होता है जब मैं खुद को सबसे ज़्यादा संतुलित महसूस करती हूं।”
रेड गाउन में दीपिका का रॉयल लुक
इस इवेंट के दौरान दीपिका ने रेड कलर का फ्लोर-लेंथ गाउन पहना था, जिसे उन्होंने डायमंड जूलरी और साइड-पार्टेड हेयरस्टाइल के साथ कंप्लीट किया। लाइट मेकअप और कॉन्फिडेंस से भरे लुक में दीपिका ने सभी का दिल जीत लिया। उनकी यह फोटोज सोशल मीडिया पर छा गई हैं।
फैंस का समर्थन: ‘दीपिका, हम आपके साथ हैं’
Spirit फिल्म से जुड़ी कंट्रोवर्सी के बीच दीपिका को फैंस का भरपूर समर्थन मिल रहा है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा:
“दीपिका, हम हमेशा आपके साथ हैं।”
“आपको Cannes में मिस कर रहे हैं।”
“जो गलत है, वो सामने आएगा। आप मजबूत हैं।”
For more news: Entertainment


