The Raja Saab Release Date: Prabhas की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘The Raja Saab’ अब 5 दिसंबर 2025 को होगी रिलीज। जानिए फिल्म की स्टार कास्ट, कहानी और टीज़र से जुड़ी सभी डिटेल्स।
The Raja Saab Release Date: साउथ सुपरस्टार प्रभास एक बार फिर दर्शकों को हँसी और डर का डबल डोज देने को तैयार हैं अपनी अगली फिल्म ‘The Raja Saab’ के साथ। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसकी रिलीज डेट को लेकर अब ताजा अपडेट सामने आ चुका है।
The Raja Saab Release Date: कब रिलीज होगी प्रभास की ये हॉरर कॉमेडी?
फिल्म निर्माता ‘The Raja Saab’ को 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। पहले यह फिल्म 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी की वजह से इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। अब फिल्म का टीज़र भी मई 2025 के अंत तक रिलीज हो सकता है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
The Raja Saab Star Cast: कौन-कौन आएगा नजर
फिल्म ‘The Raja Saab’ में प्रभास के साथ नजर आएंगे:
- मालविका मोहनन
- निधि अग्रवाल
- रिद्धि कुमार
- संजय दत्त
फिल्म का डायरेक्शन मरुथी कर रहे हैं और इसका निर्माण पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले किया गया है। फिल्म का संगीत एस.एस. थमन ने तैयार किया है।
The Raja Saab Storyline: क्या है फिल्म की कहानी?
‘The Raja Saab’ एक हॉरर, कॉमेडी और एक्शन का मजेदार मिश्रण है। फिल्म की कहानी एक शाही विरासत, पुराने अभिशाप, और दो दुनियाओं के बीच फंसे नायक के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में प्रभास एक नए और अनोखे किरदार में नजर आने वाले हैं।
The Raja Saab Teaser & Poster Update
पोंगल 2025 के मौके पर प्रभास ने फिल्म का मोशन पोस्टर और टीज़र इमेज शेयर की थी, जिसमें टैगलाइन थी – “Horror is the new comedy”। इसके बाद से ही इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज़ बना हुआ है।
Prabhas Upcoming Movies 2025-2026
प्रभास के पास आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं:
- The Raja Saab
- Fouji (The Soldier)
- Kalki 2898 AD Sequel
- Spirit (Sandeep Reddy Vanga)
For more news: Entertainment


