Thudaram OTT Release: Mohanlal की ब्लॉकबस्टर फिल्म Thudaram अब 30 मई से JioCinema और Disney+ Hotstar पर होगी स्ट्रीम। जानें इसकी कास्ट, कलेक्शन और बाकी डिटेल्स।
Thudaram OTT Release Date Confirmed: मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘थुडारम’ (Thudaram) अब ओटीटी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और अब यह फिल्म 30 मई 2025 से JioCinema और Disney+ Hotstar पर स्ट्रीम की जाएगी। मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की डिजिटल रिलीज की जानकारी फैंस के साथ साझा की है।
Thudaram कब और कहां होगी स्ट्रीम?
‘थुडारम’ को 30 मई से जियो हॉटस्टार पर एक्सक्लूसिवली स्ट्रीम किया जाएगा। खास बात यह है कि फिल्म को मलयालम, हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा, जिससे देशभर के दर्शक इसे अपनी पसंदीदा भाषा में देख सकते हैं। OTT प्लेटफॉर्म ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “Thudaram, streaming from 30th May only on Disney+ Hotstar.”
View this post on Instagram
Thudaram Movie Cast और Director
इस पावरफुल थ्रिलर को थारुन मूर्ति ने डायरेक्ट किया है और इसमें मोहनलाल के साथ साथ कई दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं जैसे – शोभना, प्रकाश वर्मा, फरहान फासिल, मनियानपिला राजू, बीनू पप्पू, इरशाद अली और अर्शा चंदिनी बैजू।
थुडारम ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
थुडारम ने भारत में ₹100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹200 करोड़ के पार पहुंच चुका है। यह मोहनलाल की 2025 की दूसरी फिल्म है जिसने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इससे पहले उनकी फिल्म L2: Empuraan ने भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया था।
L2 Empuraan के बाद Thudaram से मोहनलाल का डबल धमाका
मार्च 2025 में रिलीज़ हुई L2: Empuraan के बाद मोहनलाल की ‘Thudaram’ को भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। दोनों फिल्मों ने न सिर्फ क्रिटिक्स बल्कि ऑडियंस को भी खूब इम्प्रेस किया है। अब Thudaram की OTT रिलीज़ से उम्मीद है कि फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी जबरदस्त व्यूज़ और रेस्पॉन्स हासिल करेगी।
For more news: Entertainment


