Criminal Justice 4: पटना में लॉयर कॉन्क्लेव 2025 के दौरान पंकज त्रिपाठी ने 1200 से ज्यादा लॉ स्टूडेंट्स से मुलाकात की। वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे अभिनेता का वीडियो हुआ वायरल।
Criminal Justice 4: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका एक वायरल वीडियो, जिसमें वह पटना में लॉ स्टूडेंट्स के बीच नजर आ रहे हैं। अभिनेता का स्वागत इतने गर्मजोशी से हुआ कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है।
1200 लॉ स्टूडेंट्स के बीच दिखे पंकज त्रिपाठी
पंकज त्रिपाठी हाल ही में पटना में आयोजित लॉयर कॉन्क्लेव 2025 में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में करीब 1200 लॉ स्टूडेंट्स की मौजूदगी थी, जिन्होंने अभिनेता का शानदार स्वागत किया। पंकज त्रिपाठी यहां अपनी चर्चित वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ में निभाए गए किरदार माधव मिश्रा को लेकर स्टूडेंट्स से बातचीत करने पहुंचे थे।
View this post on Instagram
‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ जल्द होगा रिलीज
‘क्रिमिनल जस्टिस’ वेब सीरीज के पहले तीनों सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। अब इसका नया सीजन ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ 29 मई 2025 से रिलीज होने जा रहा है। इस सीजन में भी पंकज त्रिपाठी एक ईमानदार वकील के किरदार में नजर आएंगे, जो न्याय के लिए लड़ता है और बेगुनाहों को सजा से बचाने का प्रयास करता है।
पंकज त्रिपाठी का करियर अपडेट
पंकज त्रिपाठी की अगली फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का गाना भी रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। साथ ही ‘हेरा फेरी’ फ्रैंचाइज़ी में भी उनके नाम की चर्चा हुई है, जहां बाबू भैया के किरदार के लिए उनका नाम सामने आया है।
For more news: Entertainment


