Health: खाली पेट कुछ खाद्य पदार्थों को खाने से बचना चाहिए क्योंकि वे सूजन, बेचैनी या पाचन संबंधी समस्याओं का कारण हो सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे खाली पेट क्या खाना चाहिए
Health: सुबह उठते ही आपको क्या खाना चाहिए? क्योंकि हमारा शरीर रात भर उपवास करता है और हमें एनर्जी और पोषण से भरपूर भोजन खाना चाहिए। खाली पेट कुछ खाद्य पदार्थों को खाने से बचना चाहिए क्योंकि वे सूजन, बेचैनी या पाचन संबंधी समस्याओं का कारण हो सकते हैं।
उदाहरण के लिए, अम्लीय खाद्य पदार्थ पेट की परत को नुकसान पहुंचा सकते हैं और खाली पेट खाने पर एसिडिटी हो सकती है। दूसरी ओर, एक संतुलित नाश्ता जो प्रोटीन, स्वस्थ वसा और फाइबर से भरपूर हो। खाने से रक्त शर्करा का स्तर स्थिर रखना, ध्यान और एकाग्रता में सुधार करना और सुबह भर भरपूर ऊर्जा देना संभव है। यहाँ कुछ खाद्य पदार्थ दिए गए हैं जिन्हें आपको सुबह उठते ही खाना चाहिए और खाने से बचना चाहिए।
खाली पेट में बहुत सारे गैसें होते हैं। यदि आपने ऐसे समय में कुछ खाया है जो आपके पेट में गैस को बढ़ाता है, तो आपके पेट में दर्द होना निश्चित है। इतना ही नहीं, यह किडनी और लिवर पर भी बुरा प्रभाव डालता है। ज्यादातर भारतीय सुबह उठते ही चाय या कॉफी पीते हैं, जिससे उनका शरीर का पूरा पीएच बैलेंस खराब हो जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कॉफी की तरह ही कुछ दूसरी चीजें है जो खाली पेट में खाने से शरीर का पीएच बैलेंस पूरी तरह से बिगड़ सकता है।
इन चीजों को सुबह खाने से बचें
लोग कॉफी पीकर दिन शुरू करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा करना काफी ज्यादा खतरनाक हो सकता है। कॉफी पीने के बाद शरीर में हाइड्रोक्लोरिक एसिड की वृद्धि होती है। यह खाली पेट में पहले से रहता है और कॉपी पीने के बाद बढ़ता है। पीने के बाद आपको भूख लगती है और पूरे दिन फूला रहता है। जिससे एसिडिटी और गैस्ट्रिक हो सकते हैं।
मसालेदार भोजन
स्पाइसी भोजन खाली पेट कभी नहीं खाना चाहिए क्योंकि यह आपके पेट को खराब कर सकता है। मसाले में मौजूद एसिड आंत की लाइनिंग को खराब करने लगते हैं। लिवर, किडनी और ब्रेन आंत के बाहरी भाग से सीधे जुड़े हैं। जिसका असर सीधा लिवर और किडनी पर पड़ता है।
मीठी चीजें
सुबह खाली पेट फ्रूट या जूस पीने से आपका पैंक्रियाज प्रभावित होता है। इससे दूर रहना चाहिए। सुबह ऐसे मीठे खाने को पचाने के लिए पैंक्रियाज को रात में देर तक आराम करने के बाद बहुत मेहनत करनी पड़ती है। इससे पूरे पेट पर प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि सुबह कभी भी प्रोसेस्ड या मीठे भोजन से नहीं शुरू करना चाहिए। इसका खतरनाक असर लिवर पर भी पड़ता है।
साइट्रेस फल कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए
कभी भी अपनी दिन की शुरुआत नींबू, संतरा, चकोतरा जैसे फल से नहीं करना चाहिए। कभी भी संतरे से दिन की शुरुआत न करें नहीं तो पूरा दिन पेट फूला रहेगा। साथ ही कभी भी खाली पेट ढेर सारा फल न खाएं नहीं तो पूरे दिन भूख नहीं लगेगा।


