नेपाल-चीन बॉर्डर पर फंसीं मानसी पारेख, भारत लौटते ही बेटी को गले लगाकर रोईं
BY Neha
कैलाश-मानसरोवर यात्रा के दौरान बाढ़ और लैंडस्लाइड के बीच एक्ट्रेस मुश्किल हालात में फंस गई थीं।
BY Neha
चीन के नायलम शहर में बड़े लैंडस्लाइड के कारण मानसी और उनके साथियों को करीब 4 घंटे तक बस में रुकना पड़ा।
BY Neha
मुश्किल हालात के बीच आखिरकार उनका ग्रुप सड़क के रास्ते चीन से बाहर निकलने में कामयाब रहा।
BY Neha
करीब 40 मील का बस सफर तय करने के बाद नेपाल बॉर्डर पर भी लैंडस्लाइड का सामना करना पड़ा।
BY Neha
आगे जाने का रास्ता बंद होने पर मानसी और अन्य यात्रियों को लैंडस्लाइड वाले रास्ते को पैदल पार करना पड़ा।
BY Neha
इसके बाद करीब 4 घंटे के बेहद मुश्किल बस सफर के बाद मानसी काठमांडू पहुंचीं और फिर मुंबई के लिए रवाना हुईं।
BY Neha
मुंबई एयरपोर्ट पर पति पार्थिव गोहिल और बेटी निरवी ने उनका स्वागत किया। बेटी को गले लगाते ही मानसी भावुक होकर रो पड़ीं।
BY Neha
मानसी ने अपनी पोस्ट में बताया कि इस मुश्किल सफर की सबसे बड़ी खुशी आखिरकार मुंबई लौटकर अपनी बेटी को गले लगाना था।
BY Neha