Apple ने भारत में अपना सबसे सस्ता लैपटॉप MacBook Neo लॉन्च किया है, जिसमें A18 Pro चिप, 13-इंच Liquid Retina डिस्प्ले और 16 घंटे तक की बैटरी लाइफ दी गई है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹69,900 है।
टेक दिग्गज Apple ने अपने ग्राहकों के लिए नया बजट फ्रेंडली लैपटॉप MacBook Neo लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे सस्ता मैकबुक है, जिसे खास तौर पर स्टूडेंट्स और बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।
इस नए मैकबुक में 13-इंच का Liquid Retina डिस्प्ले, दमदार A18 Pro चिप और लंबी बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
भारत में MacBook Neo की कीमत
MacBook Neo के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत ₹69,900 रखी गई है। वहीं 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹79,900 तय की गई है।
यह लैपटॉप Blush, Citrus, Indigo और Silver चार रंगों में उपलब्ध होगा।
कंपनी ने बताया कि स्टूडेंट्स को इस लैपटॉप पर ₹10,000 तक का एजुकेशन डिस्काउंट भी मिलेगा। फिलहाल इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और 11 मार्च से बिक्री कंपनी की वेबसाइट और अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।
A18 Pro चिप से मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस
MacBook Neo में वही A18 Pro चिपसेट दिया गया है जो iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में इस्तेमाल किया गया है।
कंपनी के अनुसार यह चिप Intel Core Ultra 5 आधारित Windows PCs की तुलना में सामान्य कार्यों में लगभग 50% तक तेज है और कुछ AI टास्क में 3 गुना बेहतर प्रदर्शन दे सकती है।
डिस्प्ले और डिजाइन
इस लैपटॉप में 13-इंच Liquid Retina IPS डिस्प्ले दिया गया है जिसकी पिक्सल डेंसिटी 219ppi है।
इसमें Magic Keyboard, बड़ा Multi-Touch Trackpad और Touch ID बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन दिया गया है।
यह लैपटॉप macOS Tahoe पर चलता है।
also read : T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तानी खिलाड़ी पर बड़ा आरोप, श्रीलंका के होटल में महिला स्टाफ से बदसलूकी; PCB तक पहुंचा मामला
कैमरा, ऑडियो और कनेक्टिविटी
MacBook Neo में 1080p FaceTime HD कैमरा, Voice Isolation माइक्रोफोन और Wide Spectrum माइक्रोफोन मोड दिया गया है।
इसके अलावा इसमें Dolby Atmos के साथ डुअल स्पीकर सेटअप और Spatial Audio सपोर्ट भी मिलता है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6E, Bluetooth 6, USB Type-C पोर्ट, और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है।
बैटरी और वजन
MacBook Neo में 36.5Wh बैटरी दी गई है जिसे 20W USB-C चार्जर से चार्ज किया जा सकता है।
कंपनी का दावा है कि यह लैपटॉप 11 घंटे तक वेब ब्राउज़िंग और 16 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग का बैकअप दे सकता है।
इसका वजन करीब 1.23 किलोग्राम है, जिससे यह पोर्टेबल और हल्का लैपटॉप बन जाता है।
किससे होगा मुकाबला?
Apple का यह बजट लैपटॉप Chromebook और HP, Dell, Acer जैसे ब्रांड्स के 60-70 हजार रुपये के Windows लैपटॉप को टक्कर देगा।

