गुरुग्राम के सिधरावली गांव में सिग्नेचर ग्लोबल प्रोजेक्ट में दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने एसडीएम मानेसर की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई।
हरियाणा के गुरुग्राम जिले के सिधरावली गांव में स्थित सिग्नेचर ग्लोबल प्रोजेक्ट में दीवार गिरने की गंभीर घटना के बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। इस हादसे में 7 श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य मजदूर घायल हो गए।
जांच के लिए कमेटी गठित
गुरुग्राम के उपायुक्त अजय कुमार ने घटना की जांच के लिए एसडीएम मानेसर की अध्यक्षता में एक विशेष जांच समिति गठित की है। समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वह हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे।
समिति में शामिल अधिकारी
गठित जांच समिति में
-
एसडीएम मानेसर दर्शन यादव (अध्यक्ष)
-
सहायक पुलिस आयुक्त, पटौदी
-
जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन), गुरुग्राम
-
कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क), गुरुग्राम
को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
also read : ऊर्जा मंत्री अनिल विज के पीएसओ भूपिंद्र सिंह ने तुम्बी पर सुनाया देशभक्ति गीत, मंत्री ने की जमकर सराहना
घटना स्थल का किया निरीक्षण
हादसे के बाद एसडीएम मानेसर दर्शन यादव ने मंगलवार को मौके का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और विभिन्न पहलुओं की जांच की।
जिम्मेदारी तय करेगी समिति
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच समिति घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच करेगी और यह पता लगाएगी कि हादसा किन कारणों से हुआ। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन का कहना है कि निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए भी आगे आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

