IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज खलील अहमद क्वाड्रीसेप्स इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए, टीम की गेंदबाजी पर असर।
IPL 2026 में शानदार वापसी करती दिख रही Chennai Super Kings को अब एक बड़ा झटका लगा है। टीम के अहम तेज गेंदबाज Khaleel Ahmed चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। लगातार तीन हार के बाद जीत की पटरी पर लौटी CSK के लिए यह खबर किसी बड़े संकट से कम नहीं है, क्योंकि उनकी गेंदबाजी पहले से ही दबाव में थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक खलील अहमद को क्वाड्रीसेप्स (जांघ की मांसपेशी) में ग्रेड-2 इंजरी हुई है, जिसके कारण उन्हें करीब 10 से 12 हफ्तों तक मैदान से दूर रहना पड़ेगा। यह चोट उन्हें Kolkata Knight Riders के खिलाफ खेले गए मुकाबले में लगी थी, जब वह अपना चौथा ओवर डाल रहे थे और अचानक दाईं हिप में दर्द महसूस करने लगे थे। दर्द इतना ज्यादा था कि वह अपना ओवर भी पूरा नहीं कर सके।
खलील अहमद IPL 2026 में CSK के लिए सभी 5 मुकाबलों में खेले थे, लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। उन्होंने इन मैचों में 73 की औसत से सिर्फ 2 विकेट लिए, जबकि उनकी इकॉनमी 8.67 रही। बावजूद इसके, टीम मैनेजमेंट उनके अनुभव और स्विंग गेंदबाजी पर भरोसा कर रही थी, ऐसे में उनका बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है।
खास बात यह है कि खलील अहमद इस सीजन में चोटिल होकर बाहर होने वाले CSK के पहले गेंदबाज नहीं हैं। इससे पहले Nathan Ellis भी इंजरी के कारण टीम से बाहर हो चुके हैं। वहीं Matt Henry अपनी फॉर्म से जूझ रहे हैं, जिससे टीम का पेस अटैक और कमजोर नजर आ रहा है।
also read : IPL 2026: मुंबई इंडियंस में नई एंट्री, कृष भगत ने ली अथर्व अंकोलेकर की जगह, RCB जर्सी में कोहली संग दिखे थे
अब खलील की गैरमौजूदगी में CSK की तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी युवा और कम अनुभवी खिलाड़ियों पर आ गई है। टीम के पास Gurjapneet Singh, Anshul Kamboj और Jamie Overton जैसे विकल्प हैं, जो आगामी मैचों में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसके अलावा अनकैप्ड गेंदबाज Mukesh Choudhary और Ramakrishna Ghosh को भी मौका मिल सकता है।
CSK को अपना अगला मुकाबला Sunrisers Hyderabad के खिलाफ 18 अप्रैल को खेलना है। ऐसे में टीम के लिए गेंदबाजी संयोजन तैयार करना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।
इस इंजरी ने साफ कर दिया है कि IPL जैसे लंबे टूर्नामेंट में फिटनेस कितनी अहम भूमिका निभाती है। CSK के लिए अब असली परीक्षा शुरू होती है, जहां उन्हें अपने सीमित संसाधनों के साथ जीत की लय बनाए रखनी होगी।

