iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च हो गया है, जिसमें 7200mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर और 50MP कैमरा के साथ 2000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है।
स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11x 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन दमदार 7200mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर और 50 मेगापिक्सल कैमरा जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इसे तीन स्टोरेज वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है।
कीमत और ऑफर
भारत में iQOO Z11x 5G की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये रखी गई है।
-
6GB RAM + 128GB स्टोरेज: 18,999 रुपये
-
8GB RAM + 128GB स्टोरेज: 20,999 रुपये
-
8GB RAM + 256GB स्टोरेज: 22,999 रुपये
ग्राहकों को Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
बिक्री कब से शुरू होगी
इस स्मार्टफोन की बिक्री 16 मार्च दोपहर 12 बजे से Amazon पर शुरू होगी। फोन को Prismatic Green और Titan Black कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।
also read : LPG संकट के बीच इंडक्शन कुकटॉप की भारी मांग, बड़े शहरों में स्टॉक खत्म
डिस्प्ले और प्रोसेसर
फोन में 6.76 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए बेहतर माना जाता है।
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी और अन्य फीचर्स
फोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें
-
5G
-
डुअल-बैंड Wi-Fi
-
Bluetooth 5.4
-
USB Type-C पोर्ट
-
GPS, GLONASS और QZSS
जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।
इन फोनों से होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में iQOO Z11x 5G का मुकाबला Realme P4 5G, Redmi 15 5G, Infinix GT 30 5G+ और Motorola G96 5G जैसे स्मार्टफोनों से माना जा रहा है।

