Apple ने भारत में M4 चिप और Apple Intelligence सपोर्ट के साथ iPad Air 2026 लॉन्च किया, 11 और 13 इंच मॉडल की कीमत 64,900 रुपये से शुरू।
टेक दिग्गज Apple ने भारतीय बाजार में नया iPad Air M4 लॉन्च कर दिया है। यह लेटेस्ट टैबलेट M4 चिपसेट और Apple Intelligence सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी ने इसे 11 इंच और 13 इंच स्क्रीन साइज में पेश किया है।
💰 भारत में कीमत
11 इंच मॉडल (Wi-Fi):
-
128GB – ₹64,900
-
256GB – ₹74,900
-
512GB – ₹94,900
-
1TB – ₹1,14,900
Wi-Fi + Cellular मॉडल के लिए 15,000 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
13 इंच मॉडल (Wi-Fi):
-
128GB – ₹84,900
-
256GB – ₹94,900
-
512GB – ₹1,14,900
-
1TB – ₹1,34,900
Wi-Fi + Cellular वेरिएंट के लिए 10,000 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे।
यह नया आईपैड Apple India ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
⚙️ स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
-
M4 चिप के साथ 12GB RAM
-
1TB तक इंटरनल स्टोरेज
-
iPadOS 26 पर आधारित
-
Apple Intelligence सपोर्ट
-
13 इंच तक Liquid Retina IPS डिस्प्ले
-
264 ppi पिक्सल डेंसिटी
-
600 निट्स पीक ब्राइटनेस
-
एंटी-रिफ्लेक्टिव और फिंगरप्रिंट रेसिस्टेंट कोटिंग
यह डिवाइस Apple Pencil Pro, Apple Pencil (USB-C) और Hover फंक्शनैलिटी को सपोर्ट करता है।
also read : रोहित-विराट का ‘मिशन 2027’ शुरू: 14 जून से वनडे कमबैक, अगले साल खेलेंगे 15 अहम मुकाबले
📸 कैमरा और कनेक्टिविटी
-
12MP रियर कैमरा
-
5x डिजिटल ज़ूम
-
4K @ 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग
-
12MP फ्रंट कैमरा
-
Wi-Fi 7 सपोर्ट
-
Bluetooth 6
-
Apple C1X सेल्युलर मॉड्यूल
-
N1 नेटवर्किंग चिप
🔋 बैटरी
36.59Wh बैटरी के साथ यह टैबलेट Wi-Fi पर 10 घंटे तक वेब ब्राउज़िंग और वीडियो प्लेबैक देने का दावा करता है।
नया iPad Air M4 (2026) उन यूजर्स के लिए खास है जो पावरफुल परफॉर्मेंस, AI फीचर्स और प्रीमियम डिस्प्ले के साथ हाई-एंड टैबलेट की तलाश में हैं।

