टी20 और टेस्ट से संन्यास के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए 14 जून से वनडे सीरीज में वापसी करेंगे, 2026 में 15 अहम मैच खेलेंगे।
भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज Rohit Sharma और Virat Kohli ने टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन दोनों का लक्ष्य साफ है—2027 वनडे वर्ल्ड कप। अब उनका पूरा फोकस 50 ओवर के फॉर्मेट पर है और 2026 से इसकी ठोस तैयारी शुरू होने जा रही है।
14 जून से होगा वनडे कमबैक
आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया वनडे रणनीति पर काम शुरू करेगी। इसकी शुरुआत भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज से होगी। अफगानिस्तान के भारत दौरे पर एक टेस्ट और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे।
वनडे सीरीज का कार्यक्रम इस प्रकार है:
-
📍 14 जून – धर्मशाला
-
📍 17 जून – लखनऊ
-
📍 20 जून – चेन्नई
यह सीरीज रोहित और विराट के लिए 2027 वर्ल्ड कप की दिशा में पहला बड़ा कदम मानी जा रही है।
2026 में 15 वनडे मैच का मौका
अफगानिस्तान सीरीज के बाद दोनों खिलाड़ियों के पास 2026 में खुद को साबित करने के कुल 12 और मौके होंगे।
-
🇮🇳 जुलाई 2026 – इंग्लैंड दौरा (3 वनडे)
-
🇮🇳 अक्टूबर 2026 – वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज (3 वनडे)
-
🇮🇳 अक्टूबर-नवंबर 2026 – न्यूजीलैंड दौरा (3 वनडे)
-
🇮🇳 साल के अंत में – श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज (3 वनडे)
इस तरह 2026 में कुल 15 वनडे मुकाबले रोहित और विराट के भविष्य की दिशा तय कर सकते हैं।
also read : US-ईरान संघर्ष के बीच दुबई में फंसीं नरगिस फाखरी, बोलीं- ‘अनजाने खतरे का डर, नींद भी गायब’
फिटनेस और फॉर्म होगी असली परीक्षा
बीसीसीआई ने अब तक यह साफ नहीं किया है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप में इन दोनों दिग्गजों की भूमिका क्या होगी। ऐसे में आने वाले मुकाबले उनकी फिटनेस, फॉर्म और टीम में जगह को लेकर निर्णायक साबित हो सकते हैं।
क्रिकेट फैंस के लिए 2026 का साल बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि यह तय करेगा कि क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर वर्ल्ड कप में भारत की अगुवाई करते नजर आएंगे या नहीं।

